Dhurandhar 2 का वो एक्टर कौन, जिसकी 3 फिल्मों ने 13 महीनों में की 3600 CR+ की कमाई
Dhurndhar The Revenge Box Office पर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में एक ऐसा एक्टर है, 'धुरंधर 2', जिसके लिए बैक टू बैक तीसरी 800 करोड़ी फिल्म है। यह एक्टर संजय दत्त या रणवीर सिंह नहीं, बल्कि कोई और है। जानिए कौन है वो एक्टर...

'धुरंधर 2' का वो एक्टर, जिसने लगातार तीन 800 करोड़ी फ़िल्में दीं
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, उनका नाम है दानिश पंडोर। सुनने में भले ही यह नाम कई लोगों को नया लगे, लेकिन इनका चेहरा किसी के लिए अनजान नहीं है। जी हां, दानिश पंडोर 'धुरंधर 2' में रहमान डकैत के चचेरे भाई उजैर बलोच के रोल में नज़र आए हैं।
'धुरंधर 2' कर चुकी 1500 करोड़ की कमाई!
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन का चुकी है।19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह और अन्य स्टार्स के अलावा दानिश पंडोर के रोल को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Wednesday Collection में 4 फिल्मों से पिछड़ी, 'धुरंधर' के अलावा बाकी 3 कौन?
दानिश पंडोर 'धुरंधर' में भी नज़र आए थे
'धुरंधर 2' से पहले 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इसी फिल्म के पहले पार्ट यानी 'धुरंधर' में भी दानिश पंडोर का पूरा रोल था। असल में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के साथ बलोच (दानिश पंडोर) मुख्य विलेन्स में शामिल रहे। इस फिल्म ने दुनियाभर में ग्रॉस लगभग 1,307.35 करोड़ रुपए की कमाई की।
'धुरंधर' से पहले 'छावा' में भी दिखे थे दानिश पंडोर
दानिश पंडोर ने 'धुरंधर' से पहले लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा 'छावा' में भी काम किया। छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में हैं, जबकि अक्षय खन्ना इसमें औरंगजेब के किरदार में दिखे हैं। दानिश पंडोर ने फिल्म ने औरंगजेब के राइट हैंड इखलास खान का रोल निभाया है। 14 फ़रवरी 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 807.91 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस तरह देखें तो दानिश पंडोर की पिछली तीन फिल्मों ने दुनियाभर में लगभग 3615 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की।
यह भी पढ़ें : KGF-कांतारा के गढ़ में ‘धुरंधर 2’ का धमाका! कर्नाटक में 100 CR कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी
कौन हैं दानिश पंडोर?
38 साल के दानिश पंडोर एक्टर होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं। उन्होंने 'कितनी मोहब्बत है' और 'इश्कबाज़' जैसे सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं। वे 'छावा', 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' से पहले 'डब्ल्यू', 'डबल एक्सेल' और '1920: हॉरर्स ऑफ़ द हार्ट' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। OTT पर दानिश पंडोर को 'स्क्रेड गेम्स', 'बॉम्बर्स', 'मत्स्य कांड' और '36 डेज' जैसी वेब सीरीज में नज़र आ चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।