- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 Collection Day 32: कमाई ने फिर भरी उड़ान, खतरे में Baahubali 2 की कुर्सी
Dhurandhar 2 Collection Day 32: कमाई ने फिर भरी उड़ान, खतरे में Baahubali 2 की कुर्सी
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की रिलीज को 32 दिन पूरे हो गए हैं। बीच में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब इसके कलेक्शन ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म का 32वें दिन का वर्ल्डवाइड बिजनेस का आंकड़ा सामने आया है।

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने फिर हिलाया बॉक्स ऑफिस
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाया और कमाई में रफ्तार पकड़ ली है। यूं तो फिल्म इस साल की अभी तक की सबसे कमाऊ मूवी बन गई है, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अभी भी ये 2 फिल्मों से पीछे हैं।
धुरंधर 2 का 32वें दिन का कलेक्शन
sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म धुरंधर 2 ने अपने 32वें दिन 5.20 करोड़ का बिजनेस किया है। बता दें कि बीते 2 दिनों में इसकी कमाई में अचानक उछाल देखने को मिला है। इसने 31वें दिन 4.65 करोड़ कमाए थे। जबकि 30वें दिन इसकी कमाई 2.70 करोड़ ही थी।
ये भी पढ़ें... Akshay Kumar की 7 लो बजट फिल्में, हर एक ने हिलाया BOX OFFICE- सभी 200 करोड़ पार
धुरंधर 2 की टोटल कमाई
sacnilk.com की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 1115.67 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 1335.54 करोड़ हो गया है। फिल्म के अभी 3910 शोज आयोजित किए जा रहे हैं।
धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म धुरंधर 2 की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने अभी तक 1756.64 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर अल्लू अर्जुन कू पुष्पा 2 को तो पीछे छोड़ दिया है, लेकिन प्रभास की बाहुबली 2 (1788.06 करोड़) और आमिर खान की दंगल (2070.30 करोड़) से अभी पीछे है। हालांकि, ये बाहुबली 2 को मात देने में बस कुछ ही दूरी पर है। बाहुबली 2 को पछाड़ने अभी धुरंधर 2 को 50 करोड़ के करीब और कमाने होंगे।
भारत में पुष्पा 2 से पीछे धुरंधर 2
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर चाहे धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को मात दे दी है, लेकिन भारत में कमाई के मामले में अभी ये पुष्पा 2 से पीछे है। बता दें कि पुष्पा 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1234.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। जबकि धुरंधर 2 की कमाई अभी 1115.67 करोड़ है।
धुरंधर 2 के बारे में
धुरंधर: द रिवेंज आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन लीड रोल में है। 2025 में आई फिल्म धुरंधर का ये सीक्वल। इसमें 26/11 के हमलों का बदला लेने वाले एक खुफिया एजेंट की कहानी को दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें... कौन है Tanvi Kolte, जो बनी बिग बॉस 6 की विनर-पहले जीत चुकी है ये 2 खास टाइटल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।