रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' आखिर कब रुकेगी? 75वें दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की? क्या यह बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है? 225 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने कितना मुनाफ़ा कमाया? और क्या 1900 करोड़ क्लब अब सिर्फ कुछ कदम दूर है? जानिए बॉक्स ऑफिस पर जारी इस सुनामी की पूरी कहानी।
रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने 'धुरंधर 2' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर ऐसा इतिहास रच दिया है, जिसकी मिसाल हाल के वर्षों में देखने को नहीं मिली। रिलीज के 75 दिन बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है और लगातार कमाई कर रही है। कई नई फिल्मों की रिलीज और स्क्रीन काउंट में भारी गिरावट के बावजूद इस स्पाई एक्शन थ्रिलर का क्रेज कम नहीं हुआ है। फिल्म अब ना सिर्फ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है, बल्कि लंबे समय तक थिएटर में टिके रहने वाली फिल्मों की सूची में भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

75वें दिन 'धुरंधर 2' ने कितनी कमाई की?
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 75वें दिन लगभग 6 लाख रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म को 'भूत बंगला', 'पति पत्नी और वो दो' और 'चांद मेरा दिल' जैसी नई फिल्मों से मुकाबला करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद यह दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में जगह बनाए हुए है। सबसे खास बात यह है कि फिल्म के स्क्रीन की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम हो चुकी है, फिर भी इसका बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस मजबूत बना हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो 75वें दिन इस फिल्म के देशभर में लगभग 235 शो दिखाए गए।
यह भी पढ़ें : 'धुरंधर' के बाद डी-कंपनी में घबराहट? दाऊद इब्राहिम को लेकर सामने आया बड़ा दावा!
भारत में 1185 करोड़ के पार पहुंची 'धुरंधर 2' की कमाई
75 दिनों के बाद 'धुरंधर 2' का कुल भारत में नेट कलेक्शन 1185.91 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में लगभग 1399.36 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इसका 1400 करोड़ रुपए की कमाई करना तो लगभग तय है। लेकिन देखना यह है कि क्या यह नेट कलेक्शन के मामले में 1200 करोड़ रुपए के आंकड़े को छू पाएगी?
225 करोड़ के बजट पर 427% से ज्यादा का धमाकेदार मुनाफा
'धुरंधर 2' का निर्माण लगभग 225 करोड़ रुपए के बजट में किया गया था। इसके मुकाबले फिल्म ने अब तक 427 प्रतिशत से ज्यादा का शानदार रिटर्न दिया है। कुल मिलाकर यह बॉक्स ऑफिस पर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म को सिर्फ हिंदी ही नहीं, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया था। लेकिन अब जो कमाई हो रही, वह लगभग-लगभग सिर्फ हिंदी वर्जन से हो रही है। फिल्म का हिंदी वर्जन अकेला लगभग 1109.7 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर चुका है।
यह भी पढ़ें : OTT Release This Week: 3 फ़िल्में, 4 सीरीज, नेटफ्लिक्स से जियो हॉटस्टार तक आ रही कंटेंट की भरमार!
भारत और दुनियाभर में दूसरी सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म ‘धुरंधर 2’
यह भारत में हिंदी सिनेमा की नं. 1 और सभी भाषाओं को मिलाकर अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' के बाद दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी है। दुनियाभर में कमाई के मामले में यह आमिर खान स्टारर 'दंगल' के बाद दूसरी सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म साबित हुई है। दुनियाभर में 'धुरंधर 2' का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1850.06 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है।
