Dhurandhar 2 Netflix को क्यों नहीं मिली? JIo hotstar संग कितने करोड़ में हुई डील?
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 की OTT डील ने डिजिटल मार्केट में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स भारी रकम में बिके हैं, जिससे बॉलीवुड की सबसे बड़ी डिजिटल डील्स में इसकी गिनती हो रही है।

Dhurandhar 2 Streaming Rights अब Jio Hotstar के पास
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स के बजाय Jio Hotstar ने हासिल किए हैं। यह फैसला जियो स्टूडियोज़ की रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसका मकसद फिल्म के नॉन-थियेट्रिकल राइट्स की वैल्यू को और बढ़ाना था।
Netflix Dhurandhar के दोनों पार्ट्स साथ खरीदना चाहता था
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पहली फिल्म की रिलीज से पहले नेटफ्लिक्स ने दोनों पार्ट्स के डिजिटल राइट्स एक साथ खरीदने के लिए लगभग 175 करोड़ रुपए की पेशकश की थी। लेकिन मेकर्स को अपने कंटेंट पर भरोसा था, इसलिए उन्होंने उस समय डील फाइनल नहीं की।
Dhurandhar 2 Digital Rights Price बेहद भारी
रिपोर्ट के मुताबिक, इंतजार का फैसला फायदे का साबित हुआ। अब ‘धुरंधर 2’ के डिजिटल राइट्स अकेले ही करीब 150 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं। यह रकम हाल के वर्षों की बड़ी OTT डील्स में गिनी जा रही है।
Dhurandhar First Part से दोगुनी रकम में बिकी 'धुरंधर 2'
बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट के डिजिटल राइट्स करीब 85 करोड़ रुपए में बिके थे। इस तुलना में दूसरा पार्ट लगभग दोगुनी कीमत हासिल करने में सफल रहा है, जो फिल्म की बढ़ती पॉपुलैरिटी को दिखाता है।
OTT मार्केट में सुस्ती के बीच 'धुरंधर 2' का बड़ा सौदा
हाल के समय में OTT प्लेटफॉर्म्स कंटेंट खरीदने में सतर्क रुख अपना रहे थे। लेकिन ‘धुरंधर’ की थिएट्रिकल सफलता और दर्शकों की मांग ने स्ट्रीमिंग कंपनियों को प्रीमियम कीमत देने पर मजबूर कर दिया। ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों के लिए पॉजिटिव संकेत मान रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।