- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 के तूफान में उड़ी Ustaad Bhagat Singh, BO पर पाई-पाई के लिए तरसी पवन कल्याण की फिल्म
Dhurandhar 2 के तूफान में उड़ी Ustaad Bhagat Singh, BO पर पाई-पाई के लिए तरसी पवन कल्याण की फिल्म
सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की हालत बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा खस्ता नजर आ रही है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को अब पाई-पाई कमाना मुश्किल हो गया है। बता दें कि रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से फिल्म को सीधी टक्कर मिल रही है।

फिल्म उस्ताद भगत सिंह
19 मार्च की रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह को अब बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना मुश्किल हो रहा है। धुरंधर 2 से मुकाबला होने के कारण फिल्म अब फिसड्डी साबित हो रही है।
फिल्म उस्ताद भगत सिंह का कलेक्शन
डायरेक्टर हरीश शंकर की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की रिलीज को 6 दिन हो गए हैं। फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, जो बहुत ज्यादा चौंकाने वाला है। sacnilk.com की मानें तो मूवी ने छठे दिन 1.75 करोड़ का बिजनेस किया है। बता दें कि फिल्म की कमाई में 30 फीसदी गिरावट आई है।
ये भी पढ़ें... Worldwide सबसे तेज 900 करोड़ कमाने वालीं ये हैं 6 फिल्म, धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को दी जोरदार टक्कर
फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई
sacnilk.com की मानें तो पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने 6 दिन में इंडिया में नेट 64.60 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 76.05 करोड़ हुआ है। बता दें कि छठे दिन फिल्म की ऑक्सूपेंसी 19 फीसदी ही रही।
वर्ल्डवाइड फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई
फिल्म उस्ताद भगत सिंह की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने 86.47 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। वहीं, इसका ओवरसीज कलेक्शन 10.42 करोड़ है।
फिल्म उस्ताद भगत सिंह के 6 दिन की कमाई
फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने ओपनिंग डे पर 34.75 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन इसने 9 करोड़ और तीसरे दिन 9.10 करोड़ की कमाई की। चौथे दिन इसका कलेक्शन 7.50 करोड़ रहा और पांचवें दिन इसने 2.50 करोड़ कमाए। छठे दिन देशभर में फिल्म के 2709 शोज हुए।
पवन कल्यण की फिल्म के शोज का संख्या
पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह की कमाई में गिरावट के साथ इसके शोज की संख्या भी हर दिन कम हो रही है। पहले दिन 4607 शोज थे। दूसरे दिन 3447 और तीसरे दिन शोज की संख्या कम होकर 3340 पर आ गई। वहीं चौथे दिन 3200 और पांचवें दिन 2715 शोज हुए। छठे दिन फिल्म के 2709 शोज हुए।
ये भी पढ़ें... बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar 2 का तूफान, 1000Cr से बस कुछ कदम दूर फिल्म
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।