रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस फोड़कर रख दिया था। मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई की और अपनी रिलीज के 48वें दिन भी जमकर कमा रही है। अब खबर है कि ये ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है।

डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया। फिल्म वो कर दिखाया जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद थी। काफी समय बाद कोई ऐसी एक्शन थ्रिलर फिल्म आई, जिसने दर्शकों को दीवाना बना दिया। फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का भी खूब फायदा हुआ। नतीजा ये रहा कि फिल्म भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। अब इसे लेकर एक और जोरदार खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर फैन्स उत्साहित हो गए हैं। बताया जा रहा है ये ओटीटी पर स्ट्रीम होने को तैयार है। आइए, जानते हैं डिटेल...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब और किस ओटीटी पर स्ट्रीम होगी फिल्म धुरंधर

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर थिएटर में अपना रन टाइम पूरा करने के दो महीने बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। खबरों की मानें तो फिल्म 30 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। वो दर्शक जो इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए है वो अब घर बैठे इसका मचा ले सकेंगे। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो धुरंधर की डिजिटल डील नेटफ्लिक्स के साथ 130 करोड़ में हुई है। बता दें कि इस स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म में रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त और आर माधवन लीड रोल में हैं। इसके प्रोड्यूसर आदित्य धर, ज्योति देशपांडे, लोकेश धर हैं। इसे जियो स्टूडियो और बी62 स्टूडियो के बैनर तले बनाया गया है। इसका बजट 150 करोड़ के करीब है।

ये भी पढ़ें... Sunny Deol ने बॉर्डर में लड़ी थी लोंगेवाला जंग, अब बॉर्डर 2 में कौन सी लड़ाई लड़ेंगे?

फिल्म धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ कमाए थे। दूसरे इसकी कमाई 32 करोड़ रही। तीसरे दिन इसने 43 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। पहले वीक मूवी का कलेक्शन 207 करोड़ रहा। दूसरे वीक इसकी कमाई 253.25 करोड़ रही। तीसरे वीक इसने 172 करोड़ कमाए। चौथे और पांचवें हफ्ते 106.5 और 51 करोड़ का बिजनेस किया। छठे वीक इसकी कमाई 26.35 करोड़ रही। फिल्म ने अपने 48वें दिन 1.15 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 829.4 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने ओवरसीज में 294 करोड़ कमाए। इंडिया में इसका ग्रास कलेक्शन 995 करोड़ रहा। वर्ल्डवाइड मूवी ने 1325.64 करोड़ कमा लिए हैं। बता दें कि इसका दूसरा पार्ट धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज होगा।

ये भी पढ़ें... Panchayat Season 5 Latest Update: जानें कब लौटेगी आपकी पसंदीदा गांव वाली सीरीज