MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पर चली कैंची, 45-50 कट्स के बाद TV पर इतनी छोटी दिखेगी फिल्म

‘धुरंधर: द रिवेंज’ पर चली कैंची, 45-50 कट्स के बाद TV पर इतनी छोटी दिखेगी फिल्म

Dhurandhar The Revenge TV Premiere 45-50 cuts: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के अलग-अलग वर्जन को लेकर पहले भी काफी चर्चा हो चुकी है। फिल्म का ओटीटी वर्जन ‘रॉ एंड अनदेखा’ नाम से आया था, जिसमें थिएटर वर्जन से अलग अतिरिक्त फुटेज और अनकट कंटेंट देखने को मिला।

4 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Sep 30 2026, 02:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
‘धुरंधर: द रिवेंज’ पर चली कैंची, 45 50 कट्स के बाद TV पर इतनी छोटी दिखेगी फिल्म
Image Credit : instagram\chatgpt

‘धुरंधर: द रिवेंज’ पर चली कैंची, 45-50 कट्स के बाद TV पर इतनी छोटी दिखेगी फिल्म

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब सिनेमाघरों और ओटीटी के बाद टीवी पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म का टीवी प्रीमियर 18 अक्टूबर को होने वाला है, लेकिन टीवी पर दर्शकों को इसका वही वर्जन देखने को नहीं मिलेगा, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। टीवी प्रसारण के लिए फिल्म को दोबारा सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी के पास भेजा गया और इसमें करीब 45 से 50 बदलाव/कट्स किए गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
‘ए’ से हुआ ‘यू/ए 16+’ सर्टिफिकेट
Image Credit : X

‘ए’ से हुआ ‘यू/ए 16+’ सर्टिफिकेट

दरअसल, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को थिएटर रिलीज के दौरान ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला था। ऐसे में फिल्म को टेलीविजन पर उसी रूप में प्रसारित नहीं किया जा सकता था। टीवी ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए मेकर्स को फिल्म में जरूरी बदलाव करने पड़े। सीबीएफसी ने 24 सितंबर 2026 को फिल्म के संशोधित वर्जन को यू/ए 16+ सर्टिफिकेट दिया। इसके लिए फिल्म में बड़ी संख्या में कट्स किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर बदलाव फिल्म के बेहद हिंसक और गोर सीन्स से जुड़े थे।

37
हिंसा और गोर सीन्स पर हुई सबसे ज्यादा कटौती
Image Credit : X

हिंसा और गोर सीन्स पर हुई सबसे ज्यादा कटौती

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में एक ट्रेड सोर्स के हवाले से बताया गया है कि मेकर्स से करीब 45 से 50 कट्स करने को कहा गया था। इनमें लगभग सभी बदलाव फिल्म के बेहद हिंसक और गोर कंटेंट से जुड़े थे। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने इन बदलावों को इस तरह से एडिट किया कि फिल्म के परेशान करने वाले हिस्सों को कम किया जा सके, लेकिन कहानी का ओवरऑल इम्पैक्ट बरकरार रहे। इसके बाद सीबीएफसी ने टीवी प्रीमियर के लिए फिल्म को मंजूरी दी।

47
टीवी वर्जन 10 मिनट छोटा
Image Credit : X

टीवी वर्जन 10 मिनट छोटा

सबसे दिलचस्प बात फिल्म के रनटाइम को लेकर है। सीबीएफसी की जानकारी के मुताबिक, टीवी के लिए तैयार किए गए यू/ए 16+ वर्जन की लंबाई 219 मिनट 6 सेकंड है। यानी यह करीब 3 घंटे 39 मिनट 6 सेकंड लंबा है। वहीं सिनेमाघरों में रिलीज हुए वर्जन का रनटाइम 229.6 मिनट, यानी करीब 3 घंटे 49 मिनट 6 सेकंड था। इस तरह टीवी पर दिखाया जाने वाला नया वर्जन थिएटर कट से लगभग 10 मिनट छोटा है।

57
18 अक्टूबर को होगा टीवी प्रीमियर
Image Credit : X

18 अक्टूबर को होगा टीवी प्रीमियर

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीवी प्रीमियर रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे स्टार गोल्ड पर होने वाला है। ऐसे दर्शक जो फिल्म को सिनेमाघरों या ओटीटी पर नहीं देख पाए, वे अब इसे टीवी पर देख सकेंगे। हालांकि, टीवी दर्शकों को फिल्म का एडिटेड और यू/ए 16+ वर्जन ही देखने को मिलेगा।

ओटीटी पर मिल चुका है लंबा और अनकट वर्जन

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के अलग-अलग वर्जन को लेकर पहले भी काफी चर्चा हो चुकी है। फिल्म का ओटीटी वर्जन ‘रॉ एंड अनदेखा’ नाम से आया था, जिसमें थिएटर वर्जन से अलग अतिरिक्त फुटेज और अनकट कंटेंट देखने को मिला। बाद में इंटरनेशनल कट में भी पहले हटाए गए कुछ कंटेंट को शामिल किया गया। यानी अब फिल्म के दर्शकों के पास इसके अलग-अलग कट देखने का मौका है—थिएटर वर्जन, ओटीटी का विस्तारित/अनकट वर्जन और अब टीवी के लिए तैयार किया गया यू/ए 16+ वर्जन।

67
‘धुरंधर: द रिवेंज’ में नजर आए ये सितारे
Image Credit : Facebook

‘धुरंधर: द रिवेंज’ में नजर आए ये सितारे

‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म को आदित्य धर और लोकेश धर के बैनर बी62 स्टूडियोज और ज्योति देशपांडे की जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। कहानी एक भारतीय जासूस की है, जो पाकिस्तान के कराची में एक खतरनाक गैंग में घुसपैठ करता है और वहां की पूरी कहानी को एक बड़े मिशन में बदल देता है।

77
थिएटर रिलीज के समय भी हुई थी सेंसर कटिंग
Image Credit : X

थिएटर रिलीज के समय भी हुई थी सेंसर कटिंग

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के थिएटर वर्जन को भी सीबीएफसी से सर्टिफिकेशन के दौरान कई बदलावों से गुजरना पड़ा था। मार्च 2026 में फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला था और सीबीएफसी ने करीब 21 बदलाव सुझाए थे। इनमें हिंसा वाले कुछ विजुअल्स को कम करना, गालियों को म्यूट करना और कुछ अन्य बदलाव शामिल थे। अब टीवी प्रीमियर के लिए एक बार फिर फिल्म की एडिटिंग की गई है। इस बार फिल्म को यू/ए 16+ बनाने के लिए करीब 45-50 कट्स किए गए हैं और इसका रनटाइम भी लगभग 10 मिनट कम हो गया है। ऐसे में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को टीवी पर देखने वाले दर्शकों को थिएटर और ओटीटी से अलग एडिटेड वर्जन देखने को मिलेगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
2nd TEST • SA vs AUS
Live
SASA
(127.1 ov)425/9
AUSAUS
(12.2 ov) 99 & 38/1
Day 4 - Session 2
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Thu, 22 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अक्षरा सिंह को क्यों आया गुस्सा! भरी महफिल भोजपुरी क्वीन ने किसकी लगा दी क्लास? Watch Video
Recommended image2
Tiger Shroff Firing Case: 31 अक्टूबर तक रिमांड पर तीनों आरोपी, अब क्राइम ब्रांच खंगालेगी 'मनी ट्रेल'
Recommended image3
‘जॉली एलएलबी 4’ से अक्षय कुमार की होगी छुट्टी? प्रीक्वल को लेकर आया बड़ा अपडेट
Recommended image4
‘क्या बेइज्जती करना जरूरी था?’ दलेर मेहंदी को लेकर अनुपम खेर ने कही ये बड़ी बात
Recommended image5
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर भी थे निशाने पर, खुलासा होने पर हिला बॉलीवुड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved