Taarak Mehta की दयाबेन पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं रहे दिशा वाकाणी के पिता
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दयाबेन यानी दिशा वाकाणी के पिता और दिग्गज एक्टर भीम वाकाणी का अहमदाबाद में निधन हो गया। भीम वाकाणी के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। लोग उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

दिशा वाकाणी के पिता का निधन
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वाकाणी के पिता भीम वाकाणी का 7 अप्रैल को अहमदाबाद में निधन हो गया। इस खबर से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
कैसे हुआ दिशा वाकाणी के पिता का निधन
TMKOC के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने पुष्टि करते हुए बताया कि भीम वाकाणी काफी समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार सुबह उनके निधन की खबर मिली। उनका अंतिम संस्कार अहमदाबाद में किया जाएगा।
‘तारक मेहता’ से भी था भीम वाकाणी खास कनेक्शन
भीम वाकाणी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक एपिसोड में ‘मावजी छेड़ा’ का किरदार निभाया था, जहां वे चंपकलाल गड़ा के दोस्त के रूप में नजर आए थे।
असित मोदी का भावुक बयान
असित कुमार मोदी ने कहा, “मेरा और उनका एकदम परिवार जैसा रिश्ता था। जब भी मुंबई आते थे, वे मेरे घर आते थे। हम साथ में घूमने जाते थे। उनके जाने से ऐसा लग रहा है जैसे मेरे परिवार से कोई चला गया है।”
भीम वाकाणी ने फिल्मों में भी छोड़ी छाप
भीम वाकाणी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। वे 'लगान', 'स्वदेश' और 'लज्जा जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। असित कुमार मोदी के मुताबिक़, भीम वाकाणी एक बेहतरीन अभिनेता, पेंटर और डायरेक्टर थे। उन्होंने ही दिशा वाकाणी के करियर को आकार देने में अहम भूमिका निभाई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।