Don 3 बंद होने की असली वजह, रणवीर सिंह की इन शर्तों ने बिगाड़ दिया पूरा खेल!
Ranveer Singh Don 3 controversy: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की Don 3 को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर की कई शर्तें और क्रिएटिव बदलाव की मांग फिल्म के अटकने की वजह बनी। मामला इतना बढ़ा कि डील टूटने तक की नौबत आ गई।

रणवीर सिंह की ‘शर्तों’ ने खड़े किए सवाल
रणवीर सिंह को लेकर इंडस्ट्री में चर्चा है कि वे फिल्मों के लिए कई शर्तों के साथ आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें 7 वैनिटी वैन, 100 किलो बर्फ, अपना एक खास असिस्टेंट, और एक्शन सीन्स पर अपनी टीम का कंट्रोल जैसी डिमांड शामिल हैं। फिल्ममेकर्स इसे उनकी स्टार पावर की कीमत मानते हैं।
Don 3 में ‘भाषा’ को लेकर बड़ा विवाद
Don 3 की बातचीत के दौरान सबसे बड़ा मुद्दा सामने आया। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा , "रणवीर चाहते थे कि उनका डॉन किरदार कुछ कड़ी भाषा का इस्तेमाल करे। लेकिन इससे पहले अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ खान के डॉन किरदार हमेशा स्टाइलिश और सॉफिस्टिकेटेड रहे हैं, जिनमें ऐसी भाषा नहीं थी।"
'डॉन' के किरदार की विरासत पर टकराव
1978 में अमिताभ बच्चन ने 'डॉन' को एक खतरनाक, लेकिन सलीकेदार अंडरवर्ल्ड डॉन के रूप में निभाया। इसके बाद शाहरुख़ खान ने 2006 और 2011 में उसी स्टाइल को आगे बढ़ाया। रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर इस किरदार को आज के 'वायलेंट और रॉ' ट्रेंड के मुताबिक बदलना चाहते थे।
फरहान अख्तर ने नहीं मानी रणवीर सिंह की बात
फरहान अख्तर इस फिल्म को अपनी मूल सोच के साथ बनाना चाहते थे। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से आगे लिखा है कि वे किसी भी तरह के क्रिएटिव दबाव में नहीं आना चाहते थे। एक करीबी के हवाले से रिपोर्ट में लिखा है, "फरहान वही फिल्म बनाना चाहते थे, जो उन्होंने शुरू में सोची थी।"
रणवीर सिंह ने 10 करोड़ लौटाकर खत्म किया मामला?
खबरों के अनुसार, मामला इतना बढ़ गया कि रणवीर सिंह ने करीब 10 करोड़ रुपए कासाइनिंग अमाउंट वापस कर दिया। हालांकि, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच कोई खुली लड़ाई नहीं है। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, भविष्य में दोनों फिर साथ काम कर सकते हैं।
फरहान अख्तर का बयान- कुछ भी तय नहीं
हाल ही में The Hollywood Reporter India को दिए इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने कहा था, “मैंने सीखा है कि अनपेक्षित के लिए तैयार रहना चाहिए। जब तक चीजें फिल्म में कैद ना हो जाएं, कुछ भी तय नहीं होता।” हालांकि उन्होंने सीधे 'डॉन 3' या रणवीर का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।