Drishyam 3 worldwide box office collection: क्या ‘दृश्यम 3’ होगी मलयालम सिनेमा की टॉप 5 सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल ? क्या मोहनलाल की यह फिल्म ‘थुडारुम’ को पछाड़ नया रिकॉर्ड बनाएगी? क्या 2026 की सबसे बड़ी मलयालम ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है? क्या विदेशों में फिल्म की कमाई सबसे बड़ा गेमचेंजर साबित हुई? आखिर 9 दिनों में कितना पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

मोहनलाल और जीतू जोसेफ की क्राइम-थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज 9 दिनों में फिल्म दुनिया भर से करीब 200 करोड़ रुपए की कमाई के पार पहुंच गई है। भारत और विदेशी बाजारों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसकी बदौलत यह 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन चुकी है। अब फिल्म की नजर मलयालम सिनेमा की 5 सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल होने समेत कई बड़े रिकॉर्ड्स पर है। अगर मौजूदा रफ्तार बरकरार रही तो ‘दृश्यम 3’ जल्द ही मलयालम सिनेमा की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर्स की सूची में और ऊपर पहुंच सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

9 दिन में 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3'

‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले 9 दिनों में दुनियाभर से 209.80 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने 9वें दिन भारत में लगभग 4.30 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया, जबकि ओवरसीज मार्केट में 9वें दिन की इसकी ग्रॉस कमाई लगभग 6 करोड़ रुपए रही। इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 86.30 करोड़ रुपए हो और ग्रॉस कलेक्शन 100.80 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं विदेशी बाजारों से फिल्म का ग्रॉस 109 करोड़ रुपए हो गया है। कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 209.80 करोड़ रुपए हो गया है।

यह भी पढ़ें : Maharashtra Epstein Files: अशोक खरात स्कैंडल पर बन रही मूवी! हीरो-हीरोइन, रिलीज डेट सबका हुआ खुलासा

2026 की दूसरी सबसे बड़ी मलयालम फिल्म

वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में ‘दृश्यम 3’ फिलहाल 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन चुकी है। फिल्म की अगली चुनौती ‘वाझा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने की है, जिसने दुनियाभर में 238.46 करोड़ रुपए का कारोबार किया। ‘दृश्यम 3’ की नजर मोहनलाल की ही 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘थुडारुम’ पर भी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मलयालम सिनेमा की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के लिए ‘दृश्यम 3’ को अभी लगभग 27.96 करोड़ रुपए ग्रॉस और कमाने होंगे। फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि दूसरा वीकेंड इसके लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में

यह भी पढ़ें : Aamir Khan New Movie: आमिर खान के हाथ लगी यह धांसू बायोपिक, जानिए कब होगी रिलीज?

  1. लोका चैप्टर 1: चंद्रा – 305.17 करोड़ रुपए
  2. एल2: एम्पुरान – 268.23 करोड़ रुपए
  3. मंजुम्मेल बॉयज़ – 241.56 करोड़ रुपए
  4. वाझा 2 – 238.46 करोड़ रुपए
  5. थुडारुम – 237.76 करोड़ रुपए
  6. दृश्यम 3 – 209.80 करोड़ रुपए (9 दिन में)
  7. 2018 – 181 करोड़ रुपए
  8. आडुजीवितम: द गोट लाइफ – 160.08 करोड़ रुपए
  9. आवेशम – 156.48 करोड़ रुपए
  10. सर्वम माया – 151.27 करोड़ रुपए