साउथ सुपरस्टार मोहनलाल अपनी दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म दृश्यम 3 के साथ एक बार फिर धमाका करने आ रहे हैं। फिल्म का टीजर बुधवार को रिलीज किया गया। टीजर रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर छा गया। फैन्स टीजर देखने के बाद मूवी देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
मलयालम सिनेमा की सबसे बेस्ट थ्रिलर-सस्पेंस फ्रेंचाइजी दृश्यम के तीसरे पार्ट का इंतजार अब खत्म हो रहा है। मेकर्स ने आखिरकार दृश्यम 3 का मोस्ट अवेटेड टीजर बुधवार को रिलीज किया। ये टीजर मलयालम भाषा में है। टीजर ने रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इसकी पिछली दोनों फिल्मों ने दर्शकों के बीच जो सस्पेंस और थ्रिल बनाया था, टीजर को देखकर कहा जा रहा है कि तीसरा पार्ट भी जबरदस्त होने वाला है। दृश्यम 3 में सस्पेंस ज्यादा गहरा और पेचीदा होगा। जीतू जोसेफ द्वारा लिखित और निर्देशित ये फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
क्या दृश्यम 3 के टीजर में
मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 के 1.50 मिनट का टीजर काफी जबरदस्त है। मोहनलाल की दमदार आवाज और 2013-2021 में आई पिछली दोनों फिल्मों के सीन्स ने एक बार फिर देखने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए। इस टीजर को देखकर कहा जा रहा है कि दर्शकों एक बार फिर उसी रहस्यमयी दुनिया में पहुंच जाएंगे, जो पिछली दोनों फिल्मों में नजर आई थी। सामने आए टीजर में देखा जा सकता है कि मोहनलाल (जॉर्जकुट्टी) एक चर्च में बैठकर भगवान से प्रार्थना कर रहा है। हालांकि, इस बार वो पहले जैसा कॉन्फिडेंड नजर नहीं आ रहा है, उसके चेहरे पर डर और घबराहट है। जॉर्जकुट्टी का वॉयसओवर रोंगटे खड़े करने वाला है। वो कहते हैं- 'मैं एक सिम्पल आदमी हूं। मेरी दुनिया छोटी है, बस मेरी पत्नी और मेरे बच्चे। एक अनचाहे मेहमान ने हमारी प्राइवेसी में घुसने की कोशिश की, वो एक ऐसा मेहमान था जिसने मेरी फैमिली को तबाह किया। वो मेहमान दोबारा हमें बर्बाद करने के लिए वापस न आए, इसलिए हमने उसे हमेशा के लिए वापस भेज दिया'।
ये भी पढ़ें... Raja Shivaji Advance Booking: धड़ल्ले से बिक रहे रितेश देशमुख की फिल्म के टिकट, छापे इतने नोट
क्या फिर फंसेगा जॉर्जकुट्टी?
टीजर के सबसे चौंकाने वाले पार्ट में जॉर्जकुट्टी अपनी गलती और डर को स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। वो कहते है कि जब उसके परिवार को बिखरने वाला पल आया तो उसने बिना सोचे-समझे कदम उठाया, लेकिन उसे अहसास नहीं हुआ कि उसने कितनो को चोट पहुंचाई। टीजर के आखिरी में वो कहते हैं- अब मैं डरा हुआ हूं, सर। मुझे नहीं पता कि और कौन है जो हमें देख रहा है। बता दें कि फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, सिद्दीकी, आशा शरथ, मुरली गोपी, अनसीबा हसन और एस्तेर अनिल लीड रोल में हैं। आपको बता दें कि हिंदी में इस फिल्म का रीमेक बन रहा है, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में हैं। हिंदी वाली दृश्यम 3 इसी साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें... TOXIC Update: क्या इसलिए एक बार फिर टली यश की टॉक्सिक, नई रिलीज डेट पर सस्पेंस
