- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 3 फ़िल्में, 2025 में दोबारा रिलीज हुईं, कमाई के आंकड़ों ने किया सबको हैरान
3 फ़िल्में, 2025 में दोबारा रिलीज हुईं, कमाई के आंकड़ों ने किया सबको हैरान
2025 कई वजहों से अगले कुछ साल तक याद किया जाएगा और इनमें से एक है फिल्मों की री-रिलीज। कई फ़िल्में 2025 ने फिर से रिलीज की गईं और इनमें से कुछ की कमाई ने वाकई सबको हैरान कर दिया। डालिए 2025 की 3 सबसे कमाऊ री-रिलीज मूवीज पर एक नज़र...

3. ये जवानी है दीवानी
री-रिलीज डेट : 3 जनवरी 2025
कमाई : 25.4 करोड़ रुपए
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर यह फिल्म पहली बार 31 मई 2013 को रिलीज हुई थी। उस वक्त इस फिल्म ने भारत में 188.57 करोड़ रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड 319.6 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। जबकि अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म का बजट लगभग 45 करोड़ रुपए था।
यह भी पढ़ें : 5 हीरोइन, 2025 में BO पर जो बनी सबसे कमाऊ
2. सनम तेरी कसम
री-रिलीज डेट : 7 फरवरी 2025
कमाई : 39.15 करोड़ रुपए
5 फ़रवरी 2016 को पहली बार हर्षवर्धन राणे और मावरा हॉकेन स्टारर यह फिल्म रिलीज की गई थी। राधिका राव और विनय सप्रू स्टारर इस फिल्म ने भारत में 9.1 करोड़ रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड लगभग 16.03 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म का बजट लगभग 18 करोड़ रुपए बताया जाता है।
1. बाहुबली : द एपिक
री-रिलीज डेट : 31 अक्टूबर 2025
कमाई : 51.72 करोड़ रुपए
एस.एस. राजामौली की यह फिल्म पहले दो अलग-अलग पार्ट्स बाहुबली : द बिगिनिंग और बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन नाम से क्रमशः 10 जुलाई 2025 और 28 अप्रैल 2017 को रिलीज की गई थी। प्रभास और राणा दग्गुबती स्टारर इस फिल्म के दोनों पार्ट्स ने मिलकर उस वक्त दुनियाभर में ग्रॉस 2438 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। जबकि दोनों फ़िल्में लगभग 430-500 करोड़ रुपए के बजट में बनी थीं।
यह भी पढ़ें : Sunny Deol की बॉर्डर 2 में अक्षय खन्ना के बाद इन 2 दिग्गजों की भी एंट्री, रोल का भी हुआ खुलासा