- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 2025 की वो 8 फ़िल्में, जिनकी कमाई 100-200 करोड़ पार, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप
2025 की वो 8 फ़िल्में, जिनकी कमाई 100-200 करोड़ पार, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप
2025 में कई ऐसी फ़िल्में आईं, जिनकी कमाई तो 100 करोड़ रुपए के पार हो गई। लेकिन वे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप और डिजास्टर साबित हुईं। इनमें साउथ से ज्यादा बॉलीवुड की हैं। हम आपको ऐसी ही 8 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं...

1. कुली
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 285.01 करोड़ रुपए
बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : फ्लॉप
रजनीकांत स्टारर इस तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। फिल्म का निर्माण लगभग 350 करोड़ रुपए में हुआ था। यही वजह है कि फिल्म 285.01 करोड़ रुपए कमाकर भी फ्लॉप साबित हुई।
2.वॉर 2
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 236.55 करोड़ रुपए
बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : फ्लॉप
YRF स्पाय यूनिवर्स की इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी का लीड रोल था। फिल्म का निर्माण लगभग 325 करोड़ रुपए में हुआ था। इस हिसाब से फिल्म लागत रिकवर नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई।
यह भी पढ़ें : 2025 में रिलीज हुईं साउथ की 6 सबसे महंगी फ़िल्में, BO पर सभी हुईं फ्लॉप
3.दे कॉल हिम OG
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 194.16 करोड़ रुपए
बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : फ्लॉप
इस तेलुगु पीरियड एक्शन ड्रामा का निर्देशन सुजीत ने किया। पवन कल्याण और इमरान हाशमी स्टारर यह फिल्म लगभग 250 करोड़ के बजट में बनी थी। भारी भरकम बजट के चलते यह 194.16 करोड़ रुपए कमाकर भी फ्लॉप हो गई।
4.हाउसफुल 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 183.38 करोड़ रुपए
बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : फ्लॉप
तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस किलर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और नाना पाटेकर जैसे कलाकार नज़र आए। 250 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बजट भी रिकवर ना कर पाई और फ्लॉप हो गई।
यह भी पढ़ें : 2025 की 5 धुरंधर फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर कर डाली 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई
5. थामा
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 134.78 करोड़ रुपए
बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : फ्लॉप
आदित्य सरपोतदार ने इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन किया है। इसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की अहम् भूमिका है। लगभग 140 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म लागात वसूलने में फेल रही।
6.गेम चेंजर
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 131.2 करोड़ रुपए
बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : डिजास्टर
एस. शंकर ने इस तेलुगु एक्शन फिल्म का डायरेक्शन किया था। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी और एस.जे.सूर्या जैसे कलाकर दिखाई दिए थे। फिल्म का निर्माण लगभग 450 करोड़ रुपए में हुआ था।
7.जॉली एलएलबी 3
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 117.5 करोड़ रुपए
बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : फ्लॉप
डायरेक्टर सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी 'जॉली एलएलबी 3' का बजट लगभग 120 करोड़ रुपए था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर यह फिल्म बजट रिकवर करने से चूक गई।
8.सिकंदर
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 110.36 करोड़ रुपए
बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : डिजास्टर
ए. आर. मुरुगदॉस ने सलमान खान स्टारर इस एक्शन फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में रश्मिका मंदाना और सत्यराज जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे। इसका बजट लगभग 200 करोड़ रुपए था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़े मार्जिन से लागत निकालने से चूक गई।