हॉलीवुड एक्टर विन डीजल की फिल्म 'बिली लिन्स लॉन्ग हैलटाइम वॉक' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें भगवद गीता का उद्धरण दिया गया है। 

नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्टर विन डीजल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो फिल्म 'बिली लिन्स लॉन्ग हैलटाइम वॉक' के एक सीन का है। इसमें विन डीजल भगवद गीता का उद्धरण दे रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में विन डीजल और 19 साल के जो अल्विन को सलाह देते हुए दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा, 'हमेशा वैराग्य के साथ प्रदर्शन करना चाहिए, कोई भी काम हो। सभी कर्म मुझे समर्पित कर दो।' वह एल्विन को बताते हैं कि यह बात भगवान कृष्ण ने योद्धा अर्जुन से कही थी। जब महाभारत युद्ध से एक रात पहले अर्जुन झिझक रहे थे। जब एल्विन ने कृष्ण के बारे में पूछा तो डीजल ने उन्हें सर्वोच्च देवता विष्णु का अवतार बताया।

Scroll to load tweet…

फिल्म 'बिली लिन्स लॉन्ग हैलटाइम वॉक' ब्रावो स्क्वाड के सदस्य 19 साल के प्राइवेट बिली लिन की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को अकादमी पुरस्कार विजेता निर्देशक एंग ली ने बनाया है। यह फिल्म बेस्टसेलिंग उपन्यास 'बिली लिन्स लॉन्ग हैलटाइम वॉक' पर बनाई गई है।

इराक की लड़ाई पर बनी है फिल्म

फिल्म में दिखाया गया है कि लिन और उनके साथियों ने इराक में एक चुनौतीपूर्ण लड़ाई के बाद हीरो का दर्जा हासिल किया। लड़ाई के बाद वे अस्थायी रूप से घर लौट आए। फिल्म में भयावह घटनाओं के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए कई फ्लैशबैक दिखाए गए हैं। फिल्म में युद्ध की कठोर वास्तविकताओं को दिखाया गया है। इस फिल्म में क्रिस्टन स्टीवर्ट, क्रिस टकर, गैरेट हेडलंड, विन डीजल और स्टीव मार्टिन ने काम किया है।