Elvish Yadav का एक फैन पर गुस्सा करते वीडियो वायरल हो रहा है। वो शख्स उनकी मर्सिडीज के डोर पर खड़ा था। इसके बाद वह सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद एल्विश का गुस्सा उस पर फूट गया।    

Elvish Yadav Rude Behaviour Scolds Fan: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो एक युवा फैन को बेहद बुरी तरह झिड़कते हुए दिख रहे हैं। अब उनके इस गंदे Behaviour के लिए उनकी आलोचना हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एल्विश यादव के साथ सेल्फी चाहता था किशोर

वायरल हो रहे इस वीडियो में, एक लड़का एल्विश के पास सेल्फी लेने के लिए जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं बिगडैल यूट्यूबर अपनी ब्लू मर्सिडीज की तरफ बढ़ता है। इस दौरान एल्विश अचानक उस पर बरस पड़ता है। वो बच्चे पर चिल्लाते हुए बोला, "अरे हट जा।"

क्या वीडियो में दिख रहा शख्स एल्विश यादव है?

वीडियो साफ नहीं है, एल्विश यादव का चेहरा भी क्लियर नहीं दिख रहा है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि बत्तमीजी करने वाला ये शख्स एल्विश ही है, ये मर्सिडीज और वीडियो में आ रही आवाज भी बिग बॉस विनर की है। नेटिज़न्स ने उसकी गाड़ी की नंबर प्लेट की ओर इशारा किया और यह भी दावा किया कि यह एल्विश की आवाज़ है।

Scroll to load tweet…

एल्विश यादव के खिलाफ फूटा नेटीजन्स का गुस्सा

इस घटना के बाद इंटरनेट यूजर्स ने एल्विश के व्यवहार की तीखी आलोचना की है। यंग बच्चे के प्रति यूट्यूबर के बेहद 'अपमानजनक' बताया है। जिस तरह से उसने अपने फैन को बेइज्जत किया उसके लिए एल्विश की ट्रोल भी किया जा रहा है। कई लोगों ने कहा- ये कभी नहीं सुधर सकता है। सांप का ज़हर बेचने वाले से औऱ क्या उम्मीद की जा सकती है। हालांकि कुछ लोगों ने उसका बचाव करते हुए कहा कि शायद वो जल्दी में था। उसे कहीं जाना होगा, और ये बच्चा उसे परेशान कर रहा था।