- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Dhurandhar Worldwide Collection: 'जवान' को पछाड़ दूसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बनी 'धुरंधर'
Dhurandhar Worldwide Collection: 'जवान' को पछाड़ दूसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बनी 'धुरंधर'
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख़ खान की फिल्म 'जवान' के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। आदित्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 28 दिन में यह कमाल कर दिखाया है। पढ़ें फिल्म की लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.…

'धुरंधर' ने शाहरुख़ खान की फिल्म 'जवान' को पछाड़ा
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने शाहरुख़ खान की फिल्म 'जवान' (2023) को पटखनी दे दी है। अब यह आधिकारिक तौर पर वर्ल्डवाइड बॉलीवुड की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। 'जवान' ने दुनियाभर में लाइफटाइम 1148.32 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इसे 'धुरंधर' ने महज 28 दिन में पीछे छोड़ दिया है।
'धुरंधर' ने 'जवान' के कलेक्शन को कैसे पछाड़ा?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'धुरंधर' ने 27 दिन में दुनियाभर में 1143.27 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। वहीं, sacnilk.com के मुताबिक़, 28वें दिन (1 जनवरी 2026) को इस फिल्म ने 15.75 करोड़ रुपए कमाए। इसे मिलाकर देखें तो फिल्म का 28 दिन का कलेक्शन 1159 करोड़ रुपए से पार हो गया है, जो 'जवान' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन से ज्यादा है।
यह भी पढ़ें : Happy New Year 2026: जनवरी से दिसंबर तक, जानिए कब कौन-सी फिल्म होगी रिलीज?
'धुरंधर' वर्ल्डवाइड बॉलीवुड की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म
'धुरंधर' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब बॉलीवुड की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म है। इससे आगे अब बस आमिर खान स्टारर और नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा 'दंगल' (2016) है, जिसने दुनियाभर में 1968.03 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसे पछाड़ना 'धुरंधर' के लिए बेहद मुश्किल होगा।
'धुरंधर' के निशाने पर अब ये दो इंडियन फ़िल्में
अगर सभी इंडियन फिल्मों की बात करें तो 'धुरंधर' का अगला टार्गेट यश स्टारर कन्नड़ फिल्म 'KGF Chapter 2' और राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'RRR' हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी 'KGF 2' ने दुनियाभर में 1215 करोड़ रुपए और एस.एस. राजामौली डायरेक्टेड 'RRR' ने वर्ल्डवाइड 1230 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 'धुरंधर' की कमाई की रफ़्तार साफ़ कह रही है कि इसके लिए इन दोनों फिल्मों को पछाड़ना मुश्किल नहीं होगा।
यह भी पढ़ें : 2025 के 5 सबसे महंगे एक्टर, तीन की फीस 'धुरंधर' के कुल बजट से भी ज्यादा
देश की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बनेगी 'धुरंधर'
'धुरंधर' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर देश की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है। अभी इस लिस्ट में इससे ऊपर 5 फ़िल्में हैं, जिनमें से बॉटम दो को यह जल्दी ही पछाड़ देगी। जानिए इन पांचों फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में...
- दंगल (2016, हिंदी) : 1968.03 करोड़ रुपए
- बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (2017, तेलुगु) : 1788.06 करोड़ रुपए
- पुष्पा 2 :द रूल (2024, तेलुगु) : 1742.1 करोड़ रुपए
- RRR (2022, तेलुगु) : 1230 करोड़ रुपए
- KGF Chapter 2 (2022, कन्नड़) : 1215 करोड़ रुपए
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।