Sonu Nigam Tejasvi Surya Controversy: सोनू निगम के नाम से वायरल ट्वीट्स ने मीडिया में हलचल मचा दी है, लेकिन असलियत कुछ और ही है। वकील सोनू निगम सिंह ने तेजस्वी सूर्या पर निशाना साधा है।

Sonu Nigam Singh Slams Tejasvi Surya: मीडिया में ऐसी चर्चा है कि दिग्गज प्लेबैक सिंगर सोनू निगम एक बार फिर कन्नड़ भाषा को लेकर गरम हुए हैं। उनके कुछ ट्वीट्स का हवाला देकर यह दावा किया जा रहा है। लेकिन इस बात की असलियत कुछ और ही है। जिन ट्वीट को सिंगर सोनू निगम का बताया जा रहा है, वो असल में उनके है ही नहीं। बल्कि ये ट्वीट सोनू निगम सिंह ने किए हैं, जो कि क्रिमिनल लॉयर हैं। खुद सोनू निगम सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कई बड़े मीडिया हाउस को घेरते हुए लिखा है, “बहुत गलत बात है ये तो। शब्द मेरे, ओपिनियन मेरा और क्रेडिट किसी और को दे दिया जाता है। मीडिया के मित्रों से कहना चाहूंगा बहुत नाइंसाफी है ये।”

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

क्या है पूरा मामला और क्या हैं वो ट्वीट

दरअसल, सोनू निगम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या को निशाने पर लिया है। सोनू का यह रिएक्शन तेजस्वी सूर्या द्वारा शेयर किए गए उस वीडियो के बाद आया है, जिसमें एक बैंक कर्मचारी अंग्रेजी में बात कर रहा है, जबकि उसके सामने बैठा लोकल कस्टमर कन्नड़ बोल रहा है। तेजस्वी ने यह वीडियो शेयर करते हुए बैंक कर्मचारी के व्यवहार को अस्वीकार्य बताया था और कहा था कि उसे लोकल लैंग्वेज (कन्नड़) आनी चाहिए। सोनू निगम सिंह ने इसे लेकर आपत्ति जताई है।

Scroll to load tweet…

सोनू निगम सिंह के ट्वीट, जो सिंगर के बताए गए

सोनू निगम सिंह ने तेजस्वी सूर्या की पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए X पर लिखा, "सॉफ्टवेयर कंपनियों में भी कन्नड़ भाषा को अनिवार्य किया जाना चाहिए। अगर अमेरिकी क्लाइंट्स को कर्नाटक में अपने प्रोजेक्ट्स करवाने हैं तो उन्हें भी कन्नड़ में बात करनी चाहिए। इस पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए। ठीक है तेजस्वी सूर्या जी?"

सोनू यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे सवाल उठाते हुए लिखा, "बिहार चुनाव के दौरान तेजस्वी जी क्या भोजपुरी, मैथिली, मगही, बज्जिका, ठेठी या अंगिका में लोगों से बात कर सकेंगे। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की बात करते हैं और इनके जैसे लोग भाषावाद और प्रांतवाद के आधार पर देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।"

सोनू निगम सिंह ने तेजस्वी सूर्या के राष्ट्रवाद पर सवाल उठाया और लिखा, "भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी ने दूसरी बार तेजस्वी सूर्या को सांसद बनाया। लेकिन इनके अंदर राष्ट्रवाद की भावना बलवती नहीं हो सकी। भाषावाद, प्रांतवाद, जातिवाद जैसी घटिया सोच रखने वाले लोग कोढ़ के समान हैं। बिहार का तेजस्वी (यादव) हो या कर्नाटक का, दोनों वैसे ही मूढ़ता कर रहे हैं।"

सोनू निगम सिंह ने लिखा था, "कन्नड़ फिल्मों को हिंदी में डब मत करो। कन्नड़ फिल्मों को पैन इंडिया रिलीज मत करो। क्या आपमें कन्नड़ स्टार्स को यह कहने की हिम्मत है तेजस्वी सूर्या जी या फिर आप एक और भाषा योद्धा भर हैं।"