- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- क्या राखी सावंत के मर्डर की प्लानिंग कर रहे थे आदिल दुर्रानी, ड्रामा क्वीन ने खुलासा कर मचाई खलबली
क्या राखी सावंत के मर्डर की प्लानिंग कर रहे थे आदिल दुर्रानी, ड्रामा क्वीन ने खुलासा कर मचाई खलबली
एंटरटेनमेंट डेस्क. राखी सावंत और उनके पति आदिल दुर्रानी के बीच चल रही तनातनी खत्म होने नाम नहीं ले रही है। आए दिन राखी, आदिल को लेकर नए-नए खुलासे कर खलबली मचा ही है। हाल में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि आदिल उनके मर्डर की प्लानिंग कर रहे थे।

राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक वायरल वीडियो में बताया कि आदिल, शादी करने से पहले ही उन्हें मारने की प्लानिंग कर रहे थे।
बता दें कि राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी को लेकर जो चौंकाने वाला खुलासा किया है, उसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वायरल वीडियो में राखी कह रही है-अगर हमें इस कोर्ट से न्याय नहीं मिला तो हम हाई कोर्ट जाएंगे, सेशन कोर्ट जाएंगे।
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- उस लड़की ने अभी ऑडियो भेजे हैं और उनको सुनने के बाद तो मेरे पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है। आदिल ने मुझे छोड़ने का प्लान बहुत पहले ही कर लिया था, मुझे मारने तक का प्लान शादी से पहले ही कर लिया था।
वीडियो में सुना जा सकता है कि राखी सावंत कह रहा है- मैं आ कर रही हूं कि ऐ खुदा आदिल को इतना नेक बना दे कि जेल में ये जो उसका सफर है, उससे वह सुधर जाए। उसे इतना पाक नेक बना दे कि उसे जिंदगी का पछतावा हो और अपनी लाइफ में किसी लड़की के साथ ऐसा बेरहम काम ना करे। कुकर्म ना करे।
आपको बता दें कि जब से राखी सावंत की शादी की फोटोज वायरल हुई है, तभी से राखी और उनके पति आदिल दुर्रानी लाइमलाइट में बने हुए हैं। राखी ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए रहा था- आदिल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है और वो उन्हें धोखा दे रहा है।
राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर उनके गहने और रुपए तक लेने के आरोप लगाए थे और आदिल के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवाई थी। इसके बाद से ही आदिल हिरासत है और फिलहाल जेल में हैं। अभी तक उन्हें कोर्ट से बेल नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें..
ONE फिल्म वंडर बनकर रह गई सलमान खान की ये हीरोइन, एक गलती ने चौपट कर दिया पूरा करियर
तलाकशुदा और 1 बेटी का पिता 50 साल की उम्र में दोबारा बन रहा दूल्हा, इस दिन घोड़ी चढ़ेगा TV एक्टर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।