मुकेश छाबड़ा को सांत्वना देने ग्लोबल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, डांस और फिल्म डायरेक्टर फराह खान, आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना और एक्ट्रेस नूपुर सेनन जैसी सेलेब्रिटी हॉस्पिटल पहुंचे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, kisee ka bhaee kisee kee jaan casting director Mukesh Chhabra mother passed away । बॉलीवुड के फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की माता कमला छाबड़ा का निधन हो गया है। मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में आज यानि 13 अप्रैल को कमला छाबड़ा ने अंतिम सांस ली । कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा हॉस्पिटल के बाहर बेहद गमगीन और बहदवाश दिखाई दिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

14 अप्रैल को मुंबई के ओशिवारा में होगा अंतिम संस्कार

उनकी मां का अंतिम संस्कार 14 अप्रैल को मुंबई के ओशिवारा में किया जाएगा । कमला छाबड़ा की मौत की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। संभवतय: स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल लाया गया था । वहीं फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था। इस दौरान वे बेहद इमोशनल नज़र आए।

दीपिका पादुकोण सहित बड़ी सेलेब्रिटी पहुंचे हॉस्पिटल

मुकेश छाबड़ा को सांत्वना देने ग्लोबल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, डांस और फिल्म डायरेक्टर फराह खान, आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना और एक्ट्रेस नूपुर सेनन जैसी सेलेब्रिटी हॉस्पिटल पहुंचे।

सलमान, शाहरुख की फिल्मों के लिए की है कास्टिंग

मुकेश छाबड़ा ने शाहरुख खान, सलमान खान जैसे बड़े स्टार की बड़े बैनर की फिल्मों के लिए कास्टिंग की है। सलमान की अपकमिंग मूवी किसी का भाई किसी की जान, बजरंगी भाईजान, ट्यूबलाइट के लिए उन्होंने कास्टिंग की थी ।