- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Atlee की बीवी की B'Day पार्टी में Orry ने किसी को ना छोड़ा, सबके साथ दिए ऐसे पोज
Atlee की बीवी की B'Day पार्टी में Orry ने किसी को ना छोड़ा, सबके साथ दिए ऐसे पोज
शाहरुख़ खान स्टारर 'जवान' के डायरेक्टर एटली कुमार की पत्नी प्रिया ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी बर्थडे पार्टी में कई सेलेब्स पहुंचे, जिनमें ओरहान अवत्रामणि उर्फ़ ओरी भी शामिल थे। देखें सेलिब्रेशन की पार्टी...

'जवान' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर एटली कुमार की पत्नी प्रिया की बर्थडे पार्टी हाल ही में हुई।
प्रिया एटली कुमार को जन्मदिन की बधाई देने बॉलीवुड और फैशन वर्ल्ड के कई सेलेब्स शामिल हुए।
जान्हवी कपूर, उनके कथित बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया, बहन ख़ुशी कपूर के साथ-साथ कई अन्य सेलेब्स भी इस पार्टी में नज़र आए।
इंटरनेट सेंसेशन और फैशन स्टाइलिस्ट ओरहान अवत्रामणि उर्फ़ ओरी भी एटली की पत्नी प्रिया की बर्थडे पार्टी में खास मेहमान के तौर पर शामिल हुए थे।
प्रिया एटली कुमार की बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रही हैं, जिनमें ओरी को पार्टी में मौजूद मेहमानों के साथ कोजी होते देखा जा सकता है।
वे वहां मौजूद महिला, पुरुष हर मेहमान के साथ पोज दे रहे हैं और उनका हाथ उनके शरीर के किसी ना किसी हिस्से को टच कर रहा है।
तस्वीरें देख कर इंटरनेट यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, "क्या नसीब है इसका।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "ये इसके हाथ कैसे-कैसे रखता है।" एक यूजर ने लिखा, "इसके ही मजे हैं।"
एक इंटरनेट यूजर का कमेंट है, "ये क्या चीज़ है? एक्ट्रेस इसे हाथ रखने देती हैं।" एक यूजर ने कमेंट किया है, "क्या वह उन्हें पिक्चर खिंचवाने के लिए पैसे देता है? और कैसे यह बॉलीवुड में हर इंसान के इतना करीब है?"
बता दें की ओरी को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में लगभग हर तरह के इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते देखा जा सकता है। यही वजह है कि उन्हें बॉलीवुड में 'बॉलीवुड BFF' का टैग भी मिल चुका है। ओरी ने कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 17वें सीजन में बतौर गेस्ट कंटेस्टेंट एंट्री ली थी और वे शो में तीन दिन तक रहे थे। 41वें दिन उन्होंने एंट्री ली और 43वें दिन वे शो से बाहर हो गए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।