बीती शाम सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने घर पर ईद पार्टी रखी। इस मौके पर कई सेलेब्स नजर आए। वहीं, क्रिकेटर एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी पार्टी में बेटी जीवा के साथ शामिल हुई। मां-बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई स्टार्स शामिल हुए। इस मौके पर क्रिकेटर एमएस धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी भी बेटी जीवा के साथ ईद पार्टी अटेंड करने पहुंची। मां-बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल, साक्षी का वीडियो देख लोग पूछ रहे है कि विराट कोहली की पत्नी को नहीं बुलाया पार्टी में। वीडियो में देखा जा सकता है कि साक्षी बेटी का हाथ थामे सीधे अर्पिता के घर के अंदर जा रही है। उन्होंने कैमरामैन को रूककर पोज भी नहीं दिए। हालांकि, उनकी मुलाकात रास्ते में सोनाक्षी सिन्हा से हुई और दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। साक्षी इस दौरान कशीदाकारी किया लॉन्ग कुर्ता पहने थी, वहीं, जीवा भी सूट में नजर आई। दोनों के सिम्पल लुक भी लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- प्रिटी लेडीज।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बॉलीवुड-टीवी कपल्स हुए ईद पार्टी में शामिल

अर्पिता खान शर्मा की ईद पार्टी में बॉलीवुड के साथ ही टीवी से जुड़े भी कई स्टार्स शामिल हुए। इस मौके पर सलमान खान की तीन एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी, लूलिया वंतूर और कैटरीना कैफ भी स्पॉट हुए। सलमान की बहन की ईद पार्टी में नजर आए। उन्होंने कैमरामैन को स्वैग के साथ पोज दिए और सलाम भी किया। इनके अलावा अरबाज खान, सोहेल खान, प्रिटी जिंटा, रितेश देशमुख, वत्सल सेठ, कंगना रनोट, सलमा खान, हेलन, इसाबेल कैफ, एली अवराम, आमिर खान, कार्तिक आर्यन सहित कई सेलेब्स नजर आए।

सलमान खान की KKBKKJ

ईद पार्टी में हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म की फिल्म किसी का भाई किसी की जान की स्टारकास्ट भी नजर आई। इस मौके पर पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, विनाली भटनागर, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम भी नजर आए। आपको बता दें कि फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज हुई है। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतना रिस्पॉन्स नहीं मिला, जितने की उम्मीद की गई थी। कहा जा रहा है कि मूवी को वीकेंड का फायदा मिलेगा और इसके कमाई में जबरदस्त उछाल होगा।

ये भी पढ़ें...

अर्पिता खान की ईद पार्टी में शामिल हुए 10 जोड़े, 1 कपल ने लूटी महफिल

सलमान खान की बहन की EID पार्टी में सितारों का मेला, छाई Ex गर्लफ्रेंड

KKBKKJ: ऐसा रहा सलमान खान की 8 मल्टी स्टारर मूवी का BOX OFFICE रिकॉर्ड

इस मामले में SRK टॉप पर, साउथ के 4 स्टार्स ने पछाड़ा दबंग सलमान खान को