सतीश कौशिक का निधन हो गया है। उनके निधन से सभी स्तब्ध हैं। बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आपको बता दें कि सतीश की एक 10 साल की बेटी, जिसे अब अपने पापा के बिना ही रहना पड़ेगा। उनकी बेटी वंशिका का जन्म 2012 में हुआ था। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. कॉमेडियन और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स सदमे में है। बता दें कि उनका निधन दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। हालांकि, उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही होगी। कुछ देर में उनकी बॉडी एयरलिफ्ट कर मुंबई लाई जाएंगी। उनके अंतिम दर्शन करने उनके घर पर सेलेब्स पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि सतीश अपने पीछे पत्नी के साथ 10 साल की बेटी वंशिका को छोड़कर चले गए। इस बेटी को पाने के लिए उन्होंने काफी मशक्कत की थी। दरअसल, शादी के बाद जब उनके घर बेटा पैदा तो उसकी 2 साल की उम्र में ही मौत हो गई थी। बेटे के जाने के बाद उनकी जिंदगी बिखर कर रह गई थी। फिर 56 साल की उम्र में उन्होंने दोबारा पिता बनने का मन बनाया और सरोगेसी के जरिए वह बेटी के पिता बने थे। बता दें कि बाप-बेटी शानदार बॉन्डिंग शेयर करते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1985 में की थी सतीष कौशिक ने शादी

आपको बता दें कि सतीश कौशिक ने 1985 में शशि से शादी की थी। शादी के करीब 8-9 साल बाद यानी 1994 को उनके घर बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम उन्होंने शानू रखा था। हालांकि, बेटे के साथ वह जिंदगी के ज्यादा पल नहीं गुजार पाए। शानू जब 2 साल का था, तभी उसने दुनिया को अलविदा कह दिया था। बेटे के निधन से सतीश पूरी तरह से टूट गए थे। उनकी जिंदगी के सभी रंग फीके पड़ गए थे। वह अपने आप को संभाल तक नहीं पाए। उनकी जिंदगी बस गम में ही गुजर रही थी। इस दौरान उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, बेटे के जाने के 12 साल बाद उनके मन में दोबारा पिता बनने की इच्छा जागी। 56 साल की उम्र में वह सरोगेसी से एक बेटी के पिता बने। इस बेटी का नाम उन्होंने वंशिका रखा। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। सतीश के इंस्टाग्राम पर नजर डाले तो बेटी के साथ उनकी कई फोटोज देखी जा सकती है। हालांकि, सतीश अब बेटी को अकेला छोड़कर चले गए हैं।

थिएटर में की थी सतीश कौशिक ने करियर की शुरुआत

आपको बता दें कि सतीश 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। दिल्ली से ग्रैजुएशन करने के बाद उन्होंने एनएसडी से डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। कई नाटकों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने के बाद सतीश ने बॉलीवुड की तरफ रूख किया। उन्होंने पहले फिल्मों में एक्टिंग के साथ करियर शुरू किया फिर डायरेक्शन में कदम रखा। उन्होंने 1993 में आई फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा से डायरेक्शन की कमान संभाली थी। इसके बाद उन्होंने प्रेम, मिस्टर बेचारा, हम आपके दिल में रहते हैं, बधाई हो बधाई, तेरे नाम, क्यों कि, वादा, शादी से पहले, गैंग ऑफ घोस्ट जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया। उनके डायरेक्शन में बनी आखिरी फिल्म 2021 में आई थी, जिसका वाम कागज था। बता दें कि उनकी अपकमिंग फिल्में जिसमें उन्होंने अबिनय किया है वह है छतरीवाली और इमरजेंसी।

ये भी पढ़ें..

पति से खत्म हुआ TV की अंगूरी भाभी का रिश्ता, सालभर से अलग रही शुभांगी अत्रे ने अब किया खुलासा

मौत से एक रात पहले आखिर क्या ऐसा हुआ था सतीश कौशिक के साथ, पढ़ें पल-पल की पूरी कहानी

इसलिए प्रेग्नेंट नीना गुप्ता से शादी करना चाहते थे सतीश कौशिक, लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बनी थी बात