Sofik SK का वायरल वीडियो विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है। सोफिक और उनकी गर्लफ्रेंड ने इसे स्वीकार किया है और वीडियो लीक करने वाले पर ब्लैकमेल का आरोप लगाया है। मामला चर्चा में हंगामा पैदा कर रहा है।

पश्चिम बंगाल के डिजिटल क्रिएटर सोफिक एसके विवादों में हैं। वजह है गर्लफ्रेंड के साथ उनका कथित प्राइवेट वीडियो का लीक होना। दरअसल, बुधवार को सोशल मीडिया पर 15 मिनट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़का और लड़की को आपत्तिजनक हालत में निजी पल एन्जॉय करते देखा गया था। कहा जा रहा है कि वीडियो में नज़र आ रहा लड़का कोई और नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सोफिक एस हैं और उनके साथ जो लड़की दिख रही, वह उनकी गर्लफ्रेंड है। सोशल मीडिया पर वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि यह टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया।

क्या वाकई सोफिक और उनकी गर्लफ्रेंड का ही है वायरल वीडियो?

इंटरनेट पर जहां कुछ लोग यह मान रहे हैं कि वीडियो सोफिक एसके और उनकी गर्लफ्रेंड का ही है तो कुछ इसे फेक बता रहे हैं। हालांकि, खुद सोफिक और उनकी गर्लफ्रेंड ने यह मान लिया है कि वायरल वीडियो उन्हीं का है। न्यूज 365 से बातचीत में सोफिक और उनकी गर्लफ्रेंड ने सफाई देते हुए कहा कि उनके एक करीबी दोस्त ने चोरी करके लीक लिया है। सोफिक की गर्लफ्रेंड पूरे मामले से बेहद परेशान हैं। उन्हें उनके लिए उल्टा-सीधा बोल रहे लोगों के प्रति निराशा जताई है और कहा है कि इन सबकी वजह से उनके मन में ख़ुदकुशी के ख्याल आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे ऐसा कोई कदम उठा लेती हैं तो इसके लिए वह शख्स जिम्मेदार होगा, जिसने यह वीडियो लीक किया है। सोफिक की गर्लफ्रेंड ने वीडियो लीक करने वाले शख्स का नाम तो नहीं लिया, लेकिन दावा किया है कि इसे लीक करने से पहले वह उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था।

View post on Instagram

डेढ़ साल पुराना है सोफिक और उनकी गर्लफ्रेंड का वायरल वीडियो

सोफिक एसके की गर्लफ्रेंड ने इंटरव्यू में बताया कि उनका रिश्ता डेढ़ साल पुराना है और यह वीडियो भी डेढ़ साल ही पुराना है। सोफिक की गर्लफ्रेंड ने इस दौरान लोगों से वीडियो को और वायरल ना करने की गुजारिश की है।

कौन हैं सोफिक एसके?

सोफिक एसके पश्चिम बंगाल के पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वे कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वे फोक थिएटर स्टाइल और बंगाली ड्रामा वीडियोज के लिए भी जाने जाते हैं। सोफिकर चालाकी जैसे उनके वीडियो काफी पॉपुलर हुए हैं।