पंजाबी म्यूजिक कंपोजर चरणजीत आहूजा का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वे गले के कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने मोहाली में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर भगवंत मान और दिलजीत दोसांझ समेत पूरी इंडस्ट्री ने शोक जताया है।

Charanjit Ahuja Passed Away: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज कंपोजर चरणजीत आहूजा का निधन हो गया है। रविवार (21 सितम्बर) शाम उन्होंने मोहाली स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। वे 74 साल के थे और बीते कई सालों से गले के कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम छा गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से लेकर इंडस्ट्री के कई दिग्गज म्यूजिक आर्टिस्ट्स तक ने चरणजीत आहूजा के निधन पर शोक जताया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। सेलेब्स ने उनके निधन को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चंडीगढ़ में चल रहा था चरणजीत आहूजा का इलाज

बताया जा रहा है कि चरणजीत आहूजा बीते कई सालों से चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च (PGIMR) में चल रहा था। हालांकि, वे यहां जाते, ट्रीटमेंट लेते और घर आ जाते थे। वे अपने पीछे पत्नी संगीता आहूजा और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। चरणजीत आहूजा के तीनों बेटे म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनके बड़े बेटे सचिन आहूजा पंजाबी सिनेमा के दिग्गज म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं।

फ़िल्में, जिनके चरणजीत आहूजा ने बनाया संगीत

चरणजीत आहूजा ने कई पंजाबी फिल्मों के लिए संगीत बनाया था, जिनमें 'बनूं दुनिया दा', 'गबरू पंजाबी दा', 'दुश्मनी जट्टां दी', 'तूफ़ान सिंह' आदि शामिल हैं। दिल्ली में उनका म्यूजिक स्टूडियो है, जहां वे काम करते थे। हालांकि, बीमारी की वजह से कुछ साल पहले वे मोहाली शिफ्ट हो गए थे।

चरणजीत आहूजा के निधन से इंडस्ट्री में मातम

भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर चरणजीत आहूजा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, "चरणजीत आहूजा के निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका कम्पोजीशन पंजाबियों के दिलों में हमेशा राज करता रहेगा। सचिन आहूजा, उनकी फैमिली और फैन्स के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।"

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी चरणजीत आहूजा को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक आहूजा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “म्यूजिक की ग्रोथ के लिए जितना काम चरणजीत आहूजा जी ने किया, शायद ही किसी और ने किया हो। उनके द्वारा बनाया गया संगीत हमारे साथ हमेशा रहेगा। वे एक सच्चे लीजेंड थे।”