Yu Menglong जो 'Eternal Love' और 'Go Princess Go' जैसे OTT शो में नजर आ चुके थे, का 11 सितंबर 2025 को बीजिंग में एक बिल्डिंग से गिरने से निधन हो गया। पुलिस ने किसी भी आपराधिक घटना से साफ इंकार किया है। फैन्स और इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

चीनी एक्टर Yu Menglong का निधन हो गया है। 37 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लेकिन जिस तरह उनकी मौत हुई है, वह चर्चा का विषय बना हुआ है। OTT पर 'इटरनल लव' और 'गो प्रिंसेस गो' जैसी सीरीज में नज़र आए यू मेंगलोंग की मौत बीजिंग में एक बिल्डिंग से गिरने की वजह से हुई। इस खबर की जानकारी एक पैपराजी पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, लेकिन बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि निधन से कुछ घंटे पहले ही Yu Menglong ने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोस्तों के खाना खाने के बाद सोने गए थे यू मेंगलोंग

पैपराजी पेज से Yu Menglong की मौत की खबर की जानकारी देते हुए लिखा गया था कि यू मेंगलोंग 9 सितम्बर को अपने 5-6 दोस्तों के साथ अपने घर पर खाना खाया था। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 2 बजे यू मेंगलोंग सोने चले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सुबह 6 बजे जब वे अपने दोस्तों को नहीं मिले तो उन्होंने उनकी तलाश की। तब उन्हें उनकी लाश ज़मीन पर पड़ी मिली। इस पैपराजी ने यह दावा भी किया है कि कुत्ते को टहलाने निकले एक शख्स ने सबसे पहले यु मेंगलॉन्ग की लाश देखी और तुरंत पुलिस को फोन किया।

कंक्रीट वाले फर्श पर टकराने से हुई यू मेंगलोंग की मौत

एक अन्य डिलीटेड पोस्ट में भी यू मेंगलोंग की मौत की पुष्टि की गई है। इसमें लिखा गया है, "आज सुबह मुझे सूचना मिली कि यू मेंगलोंग की बीजिंग में एक बिल्डिंग से गिरने की वजह से मौत हो गई है। जब मैं घटनास्थल के पास गया तो देखा कि बिल्डिंग के पांचवें माले की खिड़की टूटी हुई थी। मैंने पड़ोस के एक कर्मचारी से बात की तो उसने बताया कि बिल्डिंग से गिरने वाला शख्स चीनी स्टार यू मेंगलोंग ही थे। यह घटना 11 सितम्बर को सुबह 5 बजे हुई। यू मेंगलोंग 5वें माले से गिरे और कंक्रीट के फर्श पर टकराते ही उनकी मौत हो गई।"

एक्टर की एजेंसी ने भी मौत की पुष्टि

यू मेंगलोंग की एजेंसी ने भी एक बातचीत में इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे प्यारे यू मेंगलोंग का 11 सितम्बर को निधन हो गया है। पुलिस ने किसी भी तरह की आपराधिक घटना से इनकार किया है। हम उम्मीद करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके प्रियजनों को यह दुख सहने की ताकत मिले।"