Eve Grover Life Story: ईवा ग्रोवर ने अपने पूर्व पति से शादी करने से पहले कितने दिनों तक डेट किया था? एक्ट्रेस ने शादी के दौरान किस तरह की परेशानियों और हिंसा का सामना करने का दावा किया? बेटी के जन्म के बाद ईवा ग्रोवर ने अपनी जिंदगी को लेकर कौन-सा बड़ा फैसला लिया?
टीवी अभिनेत्री ईवा ग्रोवर (Eva Grover) ने हाल ही में अपने पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए, जिसे जानकर फैंस हैरान है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे वो अपनी शादी में जल्दीबाजी की और उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ा। उनका रिश्ता उनके लिए दर्दनाक साबित हुआ। हालांकि उन्होंने अपना रिश्ता बचाने की कोशिश की, लेकिन वो संभल नहीं पाई।

18 दिन की डेटिंग के बाद कर ली थी शादी
ईवा ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने अपने पूर्व पति हैदर अली खान को सिर्फ 18 दिनों तक डेट किया था। इतने कम समय में उन्होंने शादी जैसा बड़ा फैसला ले लिया। एक्ट्रेस के मुताबिक, उस समय वह अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं और प्यार में इस कदर डूबी थीं कि उन्होंने परिवार की सलाह को भी नजरअंदाज कर दिया। ईवा ने कहा कि अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद उन्होंने 19वें दिन अपने पार्टनर के साथ शादी कर ली। हालांकि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि किसी इंसान को इतने कम समय में पूरी तरह समझ पाना संभव नहीं होता।
शादी के बाद सामने आया रिश्ते का दूसरा चेहरा
एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि शादी के बाद धीरे-धीरे उनके पति का आक्रामक व्यवहार सामने आने लगा। उन्होंने बताया कि उनके पति को काफी गुस्सा आता था और रिश्ते में शारीरिक हिंसा भी हुई। ईवा ने स्वीकार किया कि उनके साथ मारपीट की घटनाएं हुईं, हालांकि उन्होंने किसी खास घटना का जिक्र करने से इनकार किया। उनके मुताबिक, यह दौर उनके लिए मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहद मुश्किल था।
बेटी के जन्म के बाद लिया बड़ा फैसला
ईवा ने बताया कि शादी को बचाने की कोशिश में उन्होंने चार साल बाद मां बनने का फैसला लिया था। उन्हें उम्मीद थी कि बच्चे के आने से रिश्ते में सुधार होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यएक्ट्रेस के अनुसार, बेटी के जन्म के सिर्फ एक महीने बाद ही वह पूरी तरह टूट चुकी थीं। तब उन्होंने तय किया कि अब इस रिश्ते में रहना संभव नहीं है और उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया।
इसे भी पढ़ें: Alpha Teaser Video: फुल एक्शन मोड में आलिया भट्ट, छा गया बॉबी देओल का खूंखार अंदाज
मुश्किल वक्त में मिला परिवार और दोस्तों का सहारा
उस समय ईवा टीवी शो ‘वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया’ में काम कर रही थीं। उन्होंने बताया कि शो से जुड़े कई लोगों ने उन्हें इमोशनल सपोर्ट दिया और कठिन फैसले लेने की हिम्मत भी दी। ईवा ने अपनी मां का विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने अपनी परेशानियां साझा कीं, तो उनकी मां ने बिना किसी शर्त के उनका साथ दिया।
और पढ़ें: माधुरी दीक्षित के सामने शर्टलेस हुआ आदमी, एक्ट्रेस ने बताया गाने का वो शॉकिंग किस्सा
