- Home
- Entertainment
- Shirish Kunder Shocking Transformation : फराह खान के पति को देख हैरान हुए लोग, पूछ रहे यह सवाल
Shirish Kunder Shocking Transformation : फराह खान के पति को देख हैरान हुए लोग, पूछ रहे यह सवाल
डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान के पति और फिल्ममेकर शिरीष कुंदर की नई इंस्टाग्राम फोटोज ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 52 की उम्र में उनका बदला हुआ लुक देखकर लोग हैरान हैं। कुछ इसे ट्रांसफॉर्मेशन बता रहे हैं, तो कुछ AI का कमाल।

फिर वायरल हुई शिरीष कुंदर की फोटो
शिरीष कुंदर एक बार फिर अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। पहले भी उनकी तस्वीरों ने लोगों को चौंकाया था, और अब नए फोटो ने फिर बहस छेड़ दी है।
शिरीष कुंदर का फिल्ममेकर से फैशन मॉडल तक का लुक
ताजा तस्वीरों में शिरीष का अंदाज बिल्कुल अलग दिख रहा है। हाई-फैशन आउटफिट, लेयर्ड ज्वेलरी, शार्प फेस कट और स्टाइलिश हेयर के साथ वह किसी मॉडल से कम नहीं लग रहे।
शिरीष कुंदर को लेकर सोशल मीडिया पर बंटी राय
शिरीष कुंदर की तस्वीरों को देखकर कुछ इंटरनेट यूजर्स ने उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कई ने तस्वीरों पर सवाल उठाए। कई लोगों को यह ट्रांसफॉर्मेशन चौंकाने वाला लगा, जबकि कुछ इसे डिजिटल एडिटिंग या AI का नतीजा मान रहे हैं।
शिरीष कुंदर की तस्वीरों पर इंटरनेट यूजर्स के कमेंट
शिरीष कुंदर की तस्वीरें देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "52 की उम्र में कमाल!" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "फराह खान जवाब क्यों नहीं दे रहीं?” एक यूजर ने फराह खान को टैग करते हुए पूछा है, "क्या ये वाकई आपके पति हैं?" एक यूजर ने लिखा है, "ये कैसे मुमकिन है, जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन।" एक यूजर का कमेंट है, "ओ भाई साहब! फराह खान इन्हें तुरंत फिल्म में साइन करो।" कई लोग इन तस्वीरों के AI जनरेटेड होने का अंदाजा लगा रहे हैं तो कई कह रहे हैं कि शिरीष उम्र को मात देकर फिर से जवान हो रहे हैं।
कौन हैं शिरीष कुंदर?
शिरीष कुंदर फिल्ममेकर और एडिटर हैं। उन्होंने सलमान खान स्टारर 'जान-ए-मन', अक्षय कुमार स्टारर 'तीस मार खान' और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर 'मिसेज सीरियल किलर' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। वे 'ये रास्ते हैं प्यार के', 'ना तुम जानों ना हम' और 'वक्त: द रचे अगैन्ट्स टाइम' जैसी फिल्मों के एडिटर भी रहे हैं। 2004 में शिरीष की शादी फराह खान से हुई। उनके तीन बच्चे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।