- Home
- Entertainment
- 'होटल के कमरे में बुलाकर देर रात तक बैठाए रखा'.. फरहाना भट्ट ने सुनाया करियर का सबसे खौफनाक किस्सा
'होटल के कमरे में बुलाकर देर रात तक बैठाए रखा'.. फरहाना भट्ट ने सुनाया करियर का सबसे खौफनाक किस्सा
फरहाना भट्ट 'खतरों के खिलाड़ी' में स्टंट करती नजर आएंगी। करियर में सफलता की सीढ़ी लगातार चढ़ने वाली अदाकारा ने एक डरावनी घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैस एक डायरेक्टर से बचकर भागी थीं।

पत्रकारिता, मॉडलिंग के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली फरहाना भट्ट की राहें आसान नहीं थी। कश्मीर की पैदाइश फरहाना ने जब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की सोची तो एक कथित कास्टिंग स्कैम का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि कैसे वो उस जाल से भागी थीं। तो चलिए बताते हैं, उनके साथ क्या हुआ था।

क्या है फरहाना भट्ट का दावा?
एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने अपने संघर्ष के दिनों का एक ऐसा अनुभव साझा किया है, जिसे याद कर आज भी वह सिहर उठती हैं। उन्होंने दावा किया कि करियर की शुरुआत में उन्हें फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर मुंबई बुलाया गया था, जहां उनके साथ बेहद संदिग्ध सिचुएशन पैदा हो गई थी।
मुंबई बुलाने के बाद क्या हुआ?
फरहाना के मुताबिक, एक महिला ने उन्हें बॉलीवुड फिल्म का ऑफर दिया और भरोसा दिलाया कि उनके रहने की व्यवस्था होटल में की गई है। लेकिन मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें होटल की बजाय एक कथित डायरेक्टर के घर ले जाया गया, जिससे उन्हें पहली बार कुछ गलत होने का एहसास हुआ। एक्ट्रेस ने बताया कि रात में उन्हें एक कॉन्ट्रैक्ट दिया गया। उसमें ऐसी शर्तें थीं, जिनके मुताबिक कलाकारों को लंबे समय तक डायरेक्टर के फार्महाउस पर रहना पड़ता। कॉन्ट्रैक्ट पढ़ने के बाद उन्हें पूरा मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने तुरंत उस महिला से संपर्क करने की कोशिश की।
डायरेक्टर के कमरे में बुलाने के बाद क्या हुआ?
फरहाना का दावा है कि इसके बाद कथित डायरेक्टर ने उन्हें अपने कमरे में बुलाया और काफी देर रात तक सामने बैठाए रखा। वो उस वक्त बहुत ही ज्यादा खौफ में थी। खुद को बचाने के लिए हाथ में चुपके से फूलदान भी उठा रखा था। इसके साथ ही अपनी दोस्त को भी सावधान रहने के लिए कहा था ताकि कुछ घटना हो, तो वो संभाल लें। एक्ट्रेस के अनुसार, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, जैसे तैसे डायरेक्टर पर दबाव बनाकर अपने और अपनी दोस्त के लिए श्रीनगर लौटने की टिकट का इंतजाम करवाया। इसके बाद दोनों सुरक्षित वापस लौट गईं।
फ्रॉड था डायरेक्टर ?
फरहाना ने कहा कि बहुत दिनों बात पता चला कि वो डायरेक्टर फ्रॉड था और कई लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना चुका था। उन्होंने कहा कि अगर उस वक्त वो सतर्क नहीं रहती तो कुछ भी गलत हो सकता था।
और पढ़ें: ऐसा है 'अल्फा' एक्ट्रेस का आशियाना, 2 लिविंग रूम, एंटीक झूला और हरियाली से सजा टेरेस
वर्कफ्रंट
फरहाना भट्ट इन दिनों एडवेंचर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' कर रही हैं। इससे पहले वह 'लैला मजनू', 'सिंघम अगेन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 19' से भी उन्हें नई पहचान मिली।
और पढ़ें: 'अल्फा' की आलिया भट्ट की नेटवर्थ ₹550 करोड़, आखिर कैसे बढ़ती जा रही है 'एक्शन क्वीन की दौलत?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।