- Home
- Entertainment
- Ganga Mai Ki Betiyan Shocker: सिद्धू ने पार की सारी हदें, स्नेहा की जिंदगी में मचा तूफान
Ganga Mai Ki Betiyan Shocker: सिद्धू ने पार की सारी हदें, स्नेहा की जिंदगी में मचा तूफान
जीटीवी के सीरियल गंगामाई की बेटियां में तूफान मचा हुआ है। स्नेहा-सिद्धू का रिश्ता टूट गया है फिर भी दोनों एक-दूसरे की परवाह कर रहे हैं। चुपचाप एक-दूसरे का सहारा भी बने है। इसी बीच दुर्गावती एक बार फिर गंगा से मिलकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करती है।

स्नेहा के भिड़ा सिद्धू
सीरियल गंगामाई की बेटियां में में दिखाया कि भले ही स्नेहा ने सिद्धू से रिश्ता तोड़ लिया है, लेकिन फिर भी वो हर पल स्नेहा की मदद के लिए तैयार है। स्नेहा को एक पुलिसवाला रोककर परेशान करता है तो सिद्धू उससे भिड़ जाता है।
परेशान है सिद्धू-स्नेहा
सीरियल में दिखाया कि सिद्धू-स्नेहा एक-दूसरे से दूर रहकर परेशान है। दोनों का काम में मन नहीं लग रहा है। सिद्धू की स्नेहा से मिलने की हर कोशिश बेकार जा रही है। दुर्गावती भी अपने बेटे की हालत देखकर हैरान है।
ये भी पढ़ें... YRKKH Big Twist: कोर्ट में अभिरा खेलेगी जबरदस्त गेम, अरमान आखिरी मौके पर पलटेगा बाजी
दुर्गावती ने फिर किया गंगा को ब्लैकमेल
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि दुर्गावती अपने बेटे सिद्धू की हालत देखकर घबरा जाएगी। वो एक बार फिर गंगा से मिलकर उसे इमोशनली ब्लैकमेल करेगी। गंगा भी उसकी बातों को मानने का वादा करेंगी।
गंगा करेगी स्नेहा से बात
शो में आगे दिखाया जाएगा कि दुर्गावती की बातों में आकर गंगा बेटी स्नेहा से बात करेंगी। वो स्नेहा से जिंदगी में आगे बढ़ने और शादी करने की बात कहेगी। मां की बातें सुनकर स्नेहा के होश उड़ जाएंगे।
क्या होगा स्नेहा का फैसला
सीरियल में दिखाया जाएगा कि स्नेहा के दिल में अभी भी सिद्धू के लिए प्यार है और उसे भूल नहीं पा रही है। क्या स्नेहा अपनी मां की बात मानकर जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लेगी… ये देखने दिलचस्प होगा।
ये भी पढ़ें... Naagin 7 Twist: नागमणि के पीछे पड़ा रहस्यमय दुश्मन, अनंता की दुनिया में मचेगा तूफान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।