गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के बीच बढ़ती नजदीकियां इस समय बॉलीवुड में काफी चर्चा में हैं। इसी बीच दोनों लालबागचा राजा पहुंचे, जिसके बाद फिर चर्चाएं शुरू हो गईं। इस पर अब गोविंदा ने सफाई दी है।

Govinda-Komal Rani Swarnkar Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने आखिरकार अपनी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल जाने को लेकर हो रही चर्चा और आलोचना पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंदा ने उन लोगों से सवाल किया, जो उनके कोमल रानी के साथ वहां जाने पर आपत्ति जता रहे थे।

गोविंदा ने साफ किया कि वह अपनी अगली फिल्म 'रूपा' के लिए भगवान का आशीर्वाद लेने लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। इस फिल्म में कोमल रानी उनके साथ काम करेंगी। एक्टर ने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है जब वह अपनी किसी को-स्टार के साथ धार्मिक स्थल पर गए हैं। इससे पहले वह करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ भी धार्मिक स्थल पर जा चुके हैं।

गोविंदा बोले- 'रूपा' के लिए प्रार्थना करने गया था

  • गोविंदा ने ANI से बातचीत में कहा कि लोग उनके लालबागचा राजा जाने को लेकर जिस तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हो रहा है।
  • उन्होंने बताया कि वह अपनी फिल्म 'रूपा' के लिए प्रार्थना करने गए थे। गोविंदा ने कहा, "लोग ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं..मैं 'रूपा' फिल्म के लिए प्रार्थना कर रहा था।
  • इससे पहले मैं करिश्मा (कपूर) के साथ गया था, वह मेरे लिए लकी रहा और फिल्में हिट हुईं। रवीना के साथ भी गया था, फिल्म हिट हुई थी। इस बार मैं रानी के साथ गया हूं। प्रार्थना की है।"
Scroll to load tweet…

कोमल रानी के साथ 'रूपा' को लेकर क्या बोले गोविंदा?

  • कोमल रानी के साथ उनकी फिल्म 'रूपा' को लेकर लगातार हो रही चर्चाओं पर भी गोविंदा ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
  • उन्होंने सवाल किया कि अगर कोई फिल्म शुरू हो रही है तो उसके बारे में इतनी चर्चा क्यों हो रही है।
  • गोविंदा ने कहा, "पता नहीं लोगों को क्या तकलीफ है? अगर हम मशहूर हो रहे हैं तो आपको क्या तकलीफ है?"
  • बता दें कि गोविंदा और कोमल रानी के लालबागचा राजा जाने के बाद दोनों को लेकर सोशल मीडिया में लगातार चर्चा हो रही है।

कोमल रानी के साथ गोविंदा के दर्शन पर सुनीता आहूजा का तंज

  • इसी बीच, कोमल रानी के साथ गोविंदा के लालबागचा राजा जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का एक बयान भी चर्चा में आ गया।
  • सुनीता को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पालतू कुत्ते के साथ देखा गया था।
  • इस दौरान उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए इंसानों और जानवरों के बीच भरोसे को लेकर टिप्पणी की।
  • सुनीता आहूजा ने कहा, "इंसानों को जितना भी प्यार दो फायदा नहीं है, धोखा ही देते हैं। इनको (पालतू जानवर) प्यार करो हमेशा चिपके रहते हैं।
  • इंसानों से अच्छे तो जानवर होते हैं। इन पालतू जानवरों से प्यार करो और वे हमेशा तुम्हारे करीब रहेंगे।
  • सुनीता का यह बयान ऐसे समय आया है, जब गोविंदा के कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा जाने और दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं चल रही हैं।