- Home
- Entertainment
- Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS
Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS
1 फ़रवरी 2026 को म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़ी अवॉर्ड्स नाइट ग्रैमी अवॉर्ड्स सेलिब्रेट की गई। इस मौके पर कई इंटरनेशनल सितारे रेड कार्पेट पर उतरे। म्यूजिक इंडस्ट्री की खूबसूरत हसीनाओं के जलवे बस देखने ही लायक थे। नज़र डालिए 10 खूबसूरत सिंगर्स पर...

चैपल रोआन (L) और सबरीना कारपेंटर (R)
27 साल की अमेरिकी सिंगर और सॉन्ग राइटर चैपल रोआन ने अपनी बोल्डनेस से सबका ध्यान खींचा तो वहीं 26 साल की अमेरिकी सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस सबरीना कारपेंटर की खूबसूरती पर सबकी नज़र अटक गई।
ओलिविया डीन (L)और रोज़ीन पार्क (R)
26 साल की ब्रिटिश सिंगर और सॉन्ग राइटर ओलिविया डीन ने ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट में शानदार एंट्री ली तो वहीं न्यूजीलैंड और साउथ कोरिया की 28 साल की सिंगर और सॉन्ग राइटर रोज़ीन पार्क उर्फ़ रोज़ का बिंदास अंदाज़ भी छा गया।
यह भी पढ़ें : Grammy Awards 2026: इन स्टार्स ने जीते सबसे बड़े अवॉर्ड, पूरी लिस्ट देखिए
लेडी गागा (L) और एडिसन रे (R)
39 साल की अमेरिकी सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस लेडी गागा ने ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर हुस्न का जलवा बिखेरा तो वहीं 25 साल की अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस एडिसन रे ने जबरदस्त अंदाज़ में सेरेमनी में शिरकत की।
मैडिसन एले बीयर (L) और केहलानी एशले पैरिश (R)
26 साल की अमेरिकी सिंगर और सॉन्ग राइटर मैडिसन एले बीयर की खूबसूरती ने ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर सबका दिल जीता तो वहीं अमेरिका की 30 साल की सिंगर, सॉन्ग राइटर और डांसर केहलानी एशले पैरिश ने बोल्ड अंदाज़ में अवॉर्ड्स सेरेमनी में शामिल हुईं।
यह भी पढ़ें : लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर के साथ महिला ने कर दी अश्लील हरकत-WATCH VIDEO
ज़ारा लार्सन (L) और टाइला लौरा सीथल (R)
स्वीडिश सिंगर और सॉन्ग राइटर ज़ारा लार्सन ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर नज़र आईं। 28 साल की जारा बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं। वहीं साउथ अफ्रीका की 24 साल की सिंगर और सॉन्ग राइटर टाइला लौरा सीथल का बिंदास अंदाज़ भी रेड कार्पेट पर छाया रहा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।