- Home
- Entertainment
- Bigg Boss 20 सच में स्क्रिप्टेड शो है? गुल्लू के गेमप्ले से खुली पोल, उठ रहे बड़े सवाल
Bigg Boss 20 सच में स्क्रिप्टेड शो है? गुल्लू के गेमप्ले से खुली पोल, उठ रहे बड़े सवाल
Bigg Boss 20 Gullu secret hints Video: बिग बॉस को स्क्रिप्टेड बताने के आरोप पुराने हैं। मेकर्स और सलमान खान हमेशा इससे इनकार करते रहे हैं। लेकिन इस शो काफी हद तक स्क्रिप्टेड लग रहा है। जानें क्या है असली वजह?

Bigg Boss 20 वाकई स्क्रिप्टेड शो है? गुल्लू के गेमप्ले से खुली पोल, उठ रहे बड़े सवाल
बिग बॉस 20 के होस्टल में कुशल तंवर यानी गुल्लू एक मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में चर्चा में हैं। लेकिन अब एक वायरल वीडियो ने शो की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लाइव स्ट्रीमिंग में कैद हुए इस क्लिप में गुल्लू कानीका मान से बात करते हुए बताते नजर आ रहे हैं कि बाहर से भेजे जा रहे कपड़ों से उन्हें अपने परफॉर्मेंस का अंदाजा लग जाता है।

कपड़ों के जरिए मिल रहे संकेत?
वायरल वीडियो में गुल्लू हल्की आवाज में कह रहे हैं कि जो कपड़े उनके लिए भेजे जा रहे हैं, उनसे उन्हें पता चल जाता है कि घर के अंदर उनका गेम कैसा चल रहा है। उन्होंने एक लाल टी-शर्ट का जिक्र किया। इंटरनेट पर इस क्लिप को देखकर लोग हैरान रह गए। कई यूजर्स ने जियो हॉटस्टार को टैग करके मामले की जांच की मांग की। एक यूजर ने लिखा कि अगर सच में गुल्लू की पीआर एजेंसी कपड़ों के जरिए बाहर की रिएक्शन या गेम के संकेत भेज रही है तो ये पूरी तरह अनफेयर है।
दूसरे यूजर ने कहा कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अगर कपड़ों में बाहर के संकेत छिपे हैं तो मेकर्स को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। एक और कमेंट में पूछा गया कि क्या गुल्लू वाकई बाहर से संकेत ले रहे हैं? उन्होंने खुद दावा किया है कि जब गेम उनके पक्ष में नहीं होता तो कपड़े संकेत दे देते हैं। अगर ये सच है तो घर के अंदर क्या चल रहा है, ये बड़ा सवाल है। देखें वीडियो -
क्या बिग बॉस स्क्रिप्टेड है?
बिग बॉस को स्क्रिप्टेड बताने के आरोप पुराने हैं। मेकर्स और सलमान खान हमेशा इससे इनकार करते रहे हैं। इस साल की शुरुआत में टेलली टॉक इंडिया के साथ बातचीत में प्रोड्यूसर दीपक धर ने साफ कहा था कि सलमान भाई कुछ स्क्रिप्टेड नहीं कर सकते। वो सलमान भाई हैं, बिग ब्रदर हैं। हम उन्हें प्यार और सम्मान देते हैं। वो शो की जान हैं।
लोग बातें तो करेंगे ही लेकिन मेकर्स के तौर पर हमें सच्चे और जिम्मेदार रहना है। हम उनके सपोर्ट और गाइडेंस में काम करते हैं और हर किसी को जवाब नहीं देते, जब जरूरत होती है तभी देते हैं। गुल्लू की टीम और बिग बॉस 20 के मेकर्स की तरफ से इस वायरल क्लिप पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
बिग बॉस के नियमों के खिलाफ जा रहे गुल्लू
बिग बॉस जैसे शो में बाहर से किसी तरह की मदद या संकेत मिलना नियमों के खिलाफ माना जाता है। अगर ये आरोप सही निकले तो शो की विश्वसनीयता पर असर पड़ सकता है। फैंस अब मेकर्स से सफाई का इंतजार कर रहे हैं। गुल्लू का ये बयान घर के अंदर की निष्पक्षता को लेकर नई बहस छेड़ चुका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।