अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ की दूसरे दिन कमाई में गिरावट आई। ‘हनुमान अंश’ की सुनामी के बीच प्रियदर्शन निर्देशित ‘हैवान’ का टिक पाना मुश्किल लग रहा है।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में शुरुआती दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली, जो कहीं न कहीं यह इशारा कर रही है कि फिल्म का सर्वाइव करना मुश्किल है। खासकर हनुमान अंश की सुनामी के बीच इसका टिकना लगभग असंभव हो रहा है, जिसने 37वें दिन लगभग 18.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी थ्रिलर 'हैवान' दो दिग्गज सितारों की लंबे समय बाद वापसी के कारण पहले से चर्चा में थी। फिल्म को लेकर रिव्यूज की तस्वीर पूरी तरह एक जैसी नहीं रही है, ऐसे में अब नजर इस बात पर है कि शनिवार के बाद रविवार को ‘हैवान’ कितनी तेजी पकड़ती है और क्या वीकेंड इसे शुरुआती सुस्ती से बाहर निकाल पाता है।

हैवान डे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हैवान’ ने शनिवार को भारत में नेट 2.50 करोड़ रुपए कमाए। शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 3 करोड़ रुपए था। यानी दूसरे दिन कमाई में 16.7 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। शनिवार को फिल्म को 5,759 शोज मिले और ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 14 फीसदी रही, जो पहले दिन के 11 फीसदी से बेहतर है। हिंदी 2डी वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 16.02 फीसदी रही। सुबह के शो में 6.85 फीसदी, दोपहर में 15.46 फीसदी और शाम में 16 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई। रात के शो सबसे बेहतर रहे, जहां ऑक्यूपेंसी 25.77 फीसदी तक पहुंची।

यह भी पढ़ें : 1980 के दशक की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, जानिए सबसे ज्यादा किसकी, किसने कितनी की कमाई?

हैवान की दो दिन की कुल कमाई

दो दिनों में ‘हैवान’ का भारत नेट कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में ग्रॉस कमाई 6.60 करोड़ रुपए हुई। दूसरे दिन विदेशों में फिल्म ने 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जिसके चलते टोटल ओवरसीज कलेक्शन 2 करोड़ रुपए पहुंच गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 8.60 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म का बजट लगभग 130 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

हैवान की कहानी क्या है, स्टार कास्ट में कौन-कौन?

फिल्म में सैफ अली खान श्याम नाम के नेत्रहीन केयरटेकर बने हैं, जो रिटायर्ड जज प्रधान की हत्या के मामले में फंस जाता है। पुलिस से बचते हुए वह प्रधान की छिपी हुई बेटी नंदिनी तक पहुंचने की कोशिश करता है। दूसरी तरफ बदला लेने निकला परशुराम नंदिनी की तलाश में है। इसी दौरान श्याम को एक ऐसा राज पता चलता है, जो पूरी स्थिति बदल देता है।

यह भी पढ़ें : Haiwaan Film Review: क्यों देखें अक्षय कुमार-सैफ अली खान की 'हैवान'? यहां पढ़ें पूरा रिव्यू

‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद फिर साथ नजर आए हैं।दोनों इससे पहले 2008 में आई टशन में साथ दिखे थे। फिल्म में सैयामी खेर, शरीब हाशमी, बोमन ईरानी और दिवंगत असरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं।