मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि दिवंगत अभिनेता उनकी अगली फिल्म में काम करने वाले थे।
मुश्ताक खान 24 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। एक्टर कैंसर से पीड़ित थे और 62 की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस बीच 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि मुश्ताक के जाने से उन्हें बहुत ज्यादा तकलीफ हुई है। अगली फिल्म में वे उनके साथ काम करने वाले थे।
मुश्ताक खान को याद कर भावुक हुए विशाल चतुर्वेदी
मुश्ताक खान के निधन पर विशाल चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया। उन्होंने अभिनेता के साथ काम न कर पाने का अफसोस जताते हुए उनकी अदाकारी और विरासत को याद किया। उन्होंने X पर लिखा,
हम साथ में काम करने वाले थे मुश्ताक जी, आप क्या एक्टर थे, आपने क्या लेगेसी छोड़ी है! ॐ शांति
अगली फिल्म में साथ आने वाले थे दोनों
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुश्ताक खान को विशाल चतुर्वेदी की अगली फिल्म के लिए कास्ट किया जाना था। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर कहानी, शूटिंग या मुश्ताक खान के किरदार से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। दिलचस्प बात यह है कि विशाल चतुर्वेदी इस समय अपनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की सफलता के बाद लगातार चर्चा में हैं।
और पढ़ें: 'वेलकम’ एक्टर मुश्ताक खान का निधन, जानिए 56 साल के एक्टर को क्या हुआ था?
हनुमान अंश’ के बाद विशाल के पास हैं कई प्रोजेक्ट
विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ में शोबिनाव सत्य (Shobhinaw Satyaa) ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है। फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की सफलता के बाद विशाल ने इसके दूसरे पार्ट पर काम शुरू होने की पुष्टि भी की थी। उन्होंने बताया था कि अगली कड़ी में नीम करोली बाबा के जीवन के दूसरे महत्वपूर्ण पड़ावों को दिखाया जाएगा। कहानी में फीरोजाबाद, आगरा और मथुरा जैसे स्थानों का भी जिक्र है। इसके अलावा विशाल चतुर्वेदी ने ‘रामबोला- द इम्मोर्टल स्टोरी ऑफ गोस्वामी तुलसीदास’ (RamBola – The Immortal Story of Goswami Tulsidas) का भी ऐलान किया है। यह फिल्म गोस्वामी तुलसीदास के जीवन और विरासत पर आधारित होगी।
और पढ़ें: मुश्ताक खान को यूपी में कर लिया गया था अगवा, अजान की आवाज ने बचा ली थी जान !
