- Home
- Entertainment
- Highest Paid Actresses: फीस लेने में इन 5 हसीनाओं में कौन धुरंधर? चौंका देगा No.1 वाला नाम
Highest Paid Actresses: फीस लेने में इन 5 हसीनाओं में कौन धुरंधर? चौंका देगा No.1 वाला नाम
महिला दिवस 8 मार्च को पूरे जोर-शोर से मनाया जा रहा है। इस मौके पर आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फीस लेने के मामले में सबसे ज्यादा धुरंधर है। बता दें कि टॉप 5 की लिस्ट में कुछ नई हीरोइनों की भी एंट्री हुई है।

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस कौन?
बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी जो फिल्मों में काम करने धांसू फीस वसूल करती हैं। इनमें से तो कुछ हीरोइनें ऐसी भी है, जो हीरो से ज्यादा फीस वसूल करती हैं। जानते हैं इनके बारे में…
5. कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी पिछले कुछ सालों में ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं। बात उनकी फीस की करें तो वे एक फिल्म में काम करने 15 से 20 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
ये भी पढ़ें... Women's Day: सबसे ज्यादा हिट देने वाली 5 एक्ट्रेस, TOP पर न दीपिका पादुकोण-न करीना कपूर
4. कंगना रनोट
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक कंगना रनोट पिछले कुछ समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। हालांकि, उनकी पॉपुलैरिटी अभी भी कम नहीं हुई है। बता दें कि कंगना एक मूवी में काम करने 15-25 करोड़ चार्ज करती हैं।
3. दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण अपनी अदायगी के लिए फेमस हैं। बता दें कि दीपिका एक मूवी में काम करने 20-30 करोड़ फीस लेती हैं।
2. आलिया भट्ट
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कम उम्र में अच्छा खासा मुकाम हासिल कर लिया है। खबरों की मानें तो 25-30 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
1. प्रियंका चोपड़ा
काफी समय से बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा की पॉपुलैरिटी अभी भी कम नहीं हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक मूवी में काम करने वे 30-40 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
ये भी पढ़ें... Women’s Day Special: साउथ की 7 धुरंधर हसीनाएं, 18 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तूफान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।