500 Cr या 350 करोड़, किस वजह से अटक गई Hrithik Roshan की Krrish 4
Hrithik Roshan Aditya Chopra Budget: ऋतिक रोशन की कृष 4 को बड़ा झटका लगा है। सुपरहीरो कॉन्सेप्ट वाली ये फिल्म काफी समय से प्री-प्रोडक्शन में अटकी हुई है और फिलहाल इसकी शूटिंग शुरू होने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।

ऋतिक रोशन की इस पॉप्युलर फ्रेंचाइज़ की चौथी स्टॉलमेंट से डायरेक्शन में उतर रहे हैं, वे फिल्म को मेगा बजट में बनाना चाहते हैं, वहीं यश राज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा इसे लिमिटेड रखना चाहते हैं।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक और आदित्य चोपड़ा के बीच बजट को लेकर मतभेद हैं। दोनों के बीच सहमति न बन पाने की वजह से कृष 4 को फिलहाल रोक दिया गया है।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक कृष 4 को लगभग 500 करोड़ रुपये के बजट के साथ बड़े पैमाने पर फिल्माना चाहते हैं। एक्टर का मानना है कि दर्शकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए, खासकर ग्लोबल लेवल पर, फिल्म में भव्य दृश्य, दमदार वीएफएक्स और बड़े एक्शन सीक्वेंस फिल्माने की जरूरत है।
आदित्य चोपड़ा का मानना है कि बजट को कंट्रोल करके लगभग 350 करोड़ रुपये तक रखना चाहिए। उनका मानना है कि सीमित बजट से जोखिमों को कम किया जा सकता है। इससे लागत निकालने में श्योरिटी हो जाती है।
कई दौर की बातचीत के बाद, दोनों पक्षों ने कथित तौर पर फिलहाल इस प्रोजेक्ट को रोक देने का फैसला किया है। इसका मतलब यह नहीं है कि कृष 4 डिब्बा बंद हो गई है, लेकिन जब तक कोई साफ एग्रीमेंट नहीं हो जाता, तब तक इस पर काम आगे नहीं बढ़ेगा। फिलहाल, फिल्म के प्रोडक्शन को रोक दिया गया है और इसकी शूटिंग कब शुरू होगी, इसकी कोई तय तारीख तय नहीं है।
इस बीच, ऋतिक कथित तौर पर अलग-अलग स्टूडियो से बातचीत कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि क्या कोई और स्टूडियो उनके मनचाहे बजट में फिल्म बनाने के लिए तैयार है। साथ ही, वह स्क्रिप्ट पर भी फिर से काम कर रहे हैं और आदित्य चोपड़ा के रिएक्शन पर भी उनकी नजर है।
इसके अलावा, ऋतिक 'कृष 4' के अलावा भी नए प्रोजेक्ट के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, उन्होंने कई स्क्रिप्ट सुनी हैं और एक को अंतिम रूप देने के करीब हैं। उनके अगले एक्टिंग प्रोजेक्ट की ऑफीशियल ऐलान जल्द ही होने की उम्मीद है, अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि यह दर्शकों को चौंका देगी।
फिलहाल, 'कृष 4' की शूटिंग 2026 में शुरू नहीं होगी। या तो आदित्य चोपड़ा बजट बढ़ाने के लिए सहमत हो सकते हैं, या ऋतिक किसी नए प्रोड्यूसर के साथ आगे बढ़ सकते हैं। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने इशारा दिया कि वह 'कृष 4' में शामिल हो सकती हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी कंफर्मेशन नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।