MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • 2 फ्लॉप फिल्मों के बाद इब्राहिम अली खान का बड़ा दांव, पर्दे पर श्रीलीला संग दिखेगी नई जोड़ी!

2 फ्लॉप फिल्मों के बाद इब्राहिम अली खान का बड़ा दांव, पर्दे पर श्रीलीला संग दिखेगी नई जोड़ी!

दो ओटीटी फिल्मों के बाद इब्राहिम अली खान अब मैडॉक फिल्म्स की स्पोर्ट्स ड्रामा 'दिलेर' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगे। फिल्म में श्रीलीला होंगी उनकी हीरोइन।

2 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Jul 04 2026, 10:06 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : instagram

एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकें सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अभी भी अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं। दो ओटीटी फिल्म 'नादानियां' और 'सरजमीन' में उनके एक्टिंग का हुनर पूरी तरह नजर नहीं आया। दोनों ही मूवी असफल हुई। हालांकि, अब इब्राहिम ने अपनी तीसरी फिल्म के जरिए नई शुरुआत करने का फैसला किया है। खास बात यह है कि इस बार वह ओटीटी नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर दर्शकों का दिल जीतने उतरेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : instagram

मैडॉक फिल्म्स से मिलाया हाथ

अब इब्राहिम ने अपनी अगली फिल्म के लिए मैडॉक फिल्म्स का साथ चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'दिलेर' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख कर रहे हैं, जो इससे पहले कई सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

35
Image Credit : instagram

श्रीलाल के साथ दिखेगी जोड़ी

'दिलेर' की एक और खास बात इसकी फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी है। फिल्म में इब्राहिम के साथ साउथ इंडस्ट्री की फेमस अदाकारा श्रीलीला मुख्य भूमिका निभाएंगी। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, फिल्म में खेल के साथ-साथ रोमांस का तड़का भी देखने को मिलेगा, जिससे दर्शकों को एक अलग अनुभव मिलने की उम्मीद है।

और पढ़ें: अल्फा' तय करेगी शाहरुख खान की 'पठान 2' की किस्मत? फिल्म के सीक्वेल को लेकर बड़ा अपडेट

45
Image Credit : instagram

कब रिलीज होगी मूवी?

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इब्राहिम अली खान बड़े पर्दे पर अपनी पहली फिल्म से दर्शकों का भरोसा जीत पाएंगे। मैडॉक फिल्म्स की मजबूत कहानी और स्पोर्ट्स ड्रामा का नया अंदाज उनके करियर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। हालांकि मूवी की शूटिंग कब से शुरू होगी और कब रिलीज होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

55
Image Credit : Instagram

इब्राहिम इन दो मूवी में आए थे नजर

इब्राहिम ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'नादानियां' से की थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसके बाद इब्राहिम फिल्म 'सरजमीन' में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने एक आतंकवादी का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया। उनके अभिनय की कई लोगों ने सराहना भी की, लेकिन फिल्म को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला।

और पढ़ें: 'रहमान डकैत' की बीवी ने स्कर्ट-टॉप पहन लूट ली महफिल, 'गोरी मैम' का लुक देख फैंस हुए घायल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
धर्मेंद्र के निधन के बाद कैसा है बेटियों ईशा-अहाना का हाल? बताते-बताते रो पड़ीं हेमा मालिनी
Recommended image2
जॉन अब्राहम ने बांद्रा वेस्ट में खरीदा लग्जरी बंगला, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Recommended image3
'ऐसे प्रदर्शनों से...', जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके और CJP के प्रोटेस्ट पर क्या बोलीं हेमा मालिनी?
Recommended image4
Lock Upp 2 Grand Finale कब होगा? नई वाइल्ड कार्ड एंट्री से ताजा विवाद तक जानिए सब कुछ
Recommended image5
Lock Upp 2 में हिना खान की होगी धमाकेदार एंट्री, शिल्पा शिंदे के साथ 9 साल पुरानी दुश्मनी फिर सुलेगी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved