रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ से हिट होने की उम्मीद है।
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के शो के बीच गुपचुप तरीके से आई रवि तेजा की नई फिल्म ‘इरुमुडी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। लगातार कुछ औसत फिल्मों के बाद एक्टर की इस फिल्म को उनके मजबूत कमबैक के तौर पर देखा जा रहा है। दिलचस्प ट्रेलर और पॉपुलर गानों ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच माहौल बना दिया था, जिसका असर पहले दिन सिनेमाघरों में नजर आया। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिएक्शंस भी मिल रहे हैं। खास तौर पर रवि तेजा की परफॉर्मेंस और पिता-बेटी के रिश्ते को कहानी की बड़ी ताकत बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी एक शराब की लत से जूझ चुके पिता और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है।
‘इरुमुडी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया?
Irumudi ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही मजबूत शुरुआत की। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में 14.80 करोड़ रुपए नेट कमाए। यह कलेक्शन 2,673 शो से आया। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 17.20 करोड़ रुपए रहा। ओपनिंग को लेकर खास बात यह रही कि रिलीज से पहले फिल्म को लेकर बना एक्साइटमेंट पहले दिन की कमाई में भी दिखाई दिया।
यह भी पढ़ें : 71 साल के मेगास्टार चिरंजीवी की नई फिल्म का ऐलान, रिलीज डेट भी आई सामने
‘इरुमुडी’ की ऑक्यूपेंसी ने भी किया इंप्रेस?
फिल्म ने तेलुगु भाषा के शो में पहले दिन 77.58 प्रतिशत की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के शो में फुटफॉल 66.69 प्रतिशत रहा, जो दोपहर में बढ़कर 73.62 प्रतिशत पहुंच गया। शाम के शो में ऑक्यूपेंसी 78.69 प्रतिशत, जबकि रात के शो में यह आंकड़ा 88.08 प्रतिशत तक पहुंच गया। यानी जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, फिल्म को दर्शकों का रिस्पॉन्स और मजबूत होता गया।
‘इरुमुडी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहा?
भारत के साथ विदेशों में भी फिल्म ने अच्छी शुरुआत की। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से पहले दिन करीब 6 करोड़ रुपए ग्रॉस कमाए। इसके साथ पहले दिन ‘इरुमुडी’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 23.20 करोड़ रुपए पहुंच गया है। मजबूत ओपनिंग के साथ फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिलने की उम्मीद है। ट्रेड और ऑडियंस रिस्पॉन्स को देखते हुए इसे रवि तेजा और निर्देशक शिव निर्वाण के लिए बड़ी सफलता की दिशा में बढ़ती फिल्म माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : गोविंदा का बेटा और पत्नी एक साथ कर रहे डेब्यू, पहली फिल्म का टाइटल, रिलीज डेट सब आया सामने
रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ में क्या है पिता-बेटी की कहानी?
फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शराब की लत और हिंसक अतीत से जूझ चुका है। वह अपनी बेटी के साथ झरने के पास शांत जिंदगी जी रहा है। बेटी की इच्छा पर वह अयप्पा दीक्षा लेने का फैसला करता है। कहानी में पिता-बेटी का रिश्ता अहम भूमिका निभाता है। बेबी नक्षत्रा ने रवि तेजा की बेटी का किरदार निभाया है। यही इमोशनल कनेक्शन फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है।

प्रिय भवानी शंकर और रवि तेजा के साथ कौन-कौन है?
फिल्म में प्रिय भवानी शंकर मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है और निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है। कहानी में अयप्पा दीक्षा को बैकड्रॉप बनाकर एक सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण मुद्दे को पारिवारिक रिश्तों और इमोशन के साथ पेश किया गया है। दर्शकों और समीक्षकों की शुरुआती प्रतिक्रियाओं में रवि तेजा के अभिनय और फिल्म की कहानी की खास तौर पर तारीफ हो रही है।
