MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • OTT Release This Week: 3 फ़िल्में, 4 सीरीज, नेटफ्लिक्स से जियो हॉटस्टार तक आ रही कंटेंट की भरमार!

OTT Release This Week: 3 फ़िल्में, 4 सीरीज, नेटफ्लिक्स से जियो हॉटस्टार तक आ रही कंटेंट की भरमार!

OTT ALERT: इस हफ्ते OTT पर कौन-कौन सी नई फ़िल्में-सीरीज आ रही हैं? क्या 'धुरंधर: द रिवेंज' इस हफ्ते की सबसे बड़ी OTT रिलीज साबित होगी? क्या माधुरी दीक्षित की 'मां बहन' दर्शकों को चौंका देगी? क्या 'गुल्लक 5' फिर से दिल जीत पाएगी? 

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jun 01 2026, 04:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
जून की पहले हफ्ते की OTT रिलीज़
Image Credit : X

जून की पहले हफ्ते की OTT रिलीज़

जून 2026 की शुरुआत OTT प्रेमियों के लिए शानदार खबर लेकर आई है। इस हफ्ते अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर कई बहुप्रतीक्षित फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। एक तरफ रणवीर सिंह की चर्चित एक्शन ड्रामा 'धुरंधर: द रिवेंज' है, तो दूसरी तरफ माधुरी दीक्षित की डार्क कॉमेडी 'मां बहन' और जेनिफर लोपेज की रोमांटिक कॉमेडी 'ऑफिस रोमांस' भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा 'गुल्लक सीजन 5', 'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' और एक प्रेरणादायक स्पोर्ट्स डॉक्यूसीरीज भी रिलीज होगी। आइए जानते हैं इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या नया आने वाला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
1. डोंट कॉल इट अ कमबैक
Image Credit : X

1. डोंट कॉल इट अ कमबैक

  • कब से देखें : 1 जून 2026
  • कहां देखें : जियोहॉटस्टार

1 जून को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई 'डोंट कॉल इट अ कमबैक' एक स्पोर्ट्स डॉक्यूसीरीज है। स्पोर्ट्सकास्टर नोआ ईगल द्वारा होस्ट की गई यह सीरीज खेल इतिहास की कुछ सबसे यादगार वापसी, अंतिम क्षणों की जीत और दबाव भरे मुकाबलों की कहानियां दिखाती है। मानसिक मजबूती और संघर्ष की मिसाल पेश करने वाली यह सीरीज खेल प्रेमियों के लिए खास हो सकती है।

38
2. नॉट सूटेबल फॉर वर्क
Image Credit : X

2. नॉट सूटेबल फॉर वर्क

  • कब से देखें : 2 जून 2026
  • कहां देखें : जियोहॉटस्टार

2 जून को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने वाली सीरीज 'नॉट सूटेबल फॉर वर्क' की कहानी मैनहट्टन के मरे हिल इलाके में रहने वाले पांच महत्वाकांक्षी युवा प्रोफेशनल्स के इर्द-गिर्द घूमती है। ये सभी अपने करियर में सफलता हासिल करने और निजी जिंदगी में खुशियां तलाशने की कोशिश करते हैं। सीरीज आधुनिक शहरी जीवन की चुनौतियों और रिश्तों को दिलचस्प अंदाज में पेश करती है।

48
3. मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी
Image Credit : X

3. मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी

  • कब से देखें : 3 जून 2026
  • कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो

3 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली 'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' एक बायोग्राफिकल ड्रामा सीरीज है। इसमें नसीरुद्दीन शाह उद्योगपति जेआरडी टाटा और जिम सर्भ ज़ेरक्सेस देसाई की भूमिका निभा रहे हैं। सीरीज भारत के सबसे सफल घरेलू ब्रांड्स में से एक टाइटन के निर्माण और उसके सफर की कहानी को दर्शाती है।

58
4. धुरंधर: द रिवेंज
Image Credit : X

4. धुरंधर: द रिवेंज

  • कब से देखें : 4 जून 2026
  • कहां देखें : जियोहॉटस्टार

4 जून को जियोहॉटस्टार पर आने वाली 'धुरंधर: द रिवेंज' इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में शामिल है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह जस्किरत सिंह रंगी की भूमिका निभा रहे हैं। परिवार की बेरहमी से हत्या के बाद वह देश के लिए खुद को समर्पित कर देता है और मेजर इकबाल के नेतृत्व वाले आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने की मुहिम छेड़ता है। फिल्म में दमदार एक्शन और भावनात्मक कहानी का मिश्रण देखने को मिलेगा।

68
5.ऑफिस रोमांस
Image Credit : X

5.ऑफिस रोमांस

  • कब से देखें : 5 जून 2026
  • कहां देखें : नेटफ्लिक्स

5 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली 'ऑफिस रोमांस' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें जेनिफर लोपेज के साथ ब्रेट गोल्डस्टीन नजर आएंगे। कहानी जैकी क्रूज नाम की एक वर्कहॉलिक CEO की है, जो ऑफिस में रिश्तों को लेकर सख्त नियम लागू करती है। लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब वह अपने नए और हाजिरजवाब कॉर्पोरेट वकील डेनियल ब्लैंचफ्लावर के प्यार में पड़ जाती है।

78
6. मां बहन
Image Credit : X

6. मां बहन

  • कब से देखें : 4 जून 2026
  • कहां देखें : नेटफ्लिक्स

4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली 'मां बहन' एक क्राइम-कॉमेडी फिल्म है। कहानी एक मध्यमवर्गीय भारतीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें सिंगल मदर रेखा (माधुरी दीक्षित) और उनकी दो बेटियां जया (तृप्ति डिमरी) और सुषमा (धारणा दुर्गा) शामिल हैं। परिवार की जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब उन्हें अपने किचन में एक लाश मिलती है। इसके बाद शुरू होता है हास्य और रहस्य से भरा घटनाक्रम।

88
7. गुल्लक सीजन 5
Image Credit : X

7. गुल्लक सीजन 5

  • कब से देखें : 5 जून 2026
  • कहां देखें : सोनी लिव

5 जून को सोनीलिव पर रिलीज होने वाला 'गुल्लक सीजन 5' एक बार फिर मिश्रा परिवार की जिंदगी में झांकने का मौका देगा। संतोष, शांति, अन्नू और अमन आधुनिक दौर के दबाव, नई जिम्मेदारियों और जीवन में आने वाले छोटे-बड़े बदलावों का सामना करते नजर आएंगे। सीरीज अपनी सादगी और पारिवारिक भावनाओं के लिए पहले से ही दर्शकों की पसंद रही है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
टीवी समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के 3 लीड स्टार्स में कौन ज्यादा अमीर, उम्र में कौन बड़ा?
Recommended image2
Movies Releasing In June 2026: जून में रिलीज होंगी ये 7 बड़ी हिंदी फिल्में, नोट कर लें तारीख
Recommended image3
Peddi OTT Release: सिनेमाघरों के बाद कब-किस ओटीटी पर देखने मिलेगी राम चरण फिल्म?
Recommended image4
Movie Rejected By Thalapathy Vijay: विजय के एक फैसले ने बदल दी तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी कहानी!
Recommended image5
Rashmika Mandanna Vacation Photos: विजय संग रश्मिका का रोमांटिक वैकेशन, तस्वीरें हुईं वायरल!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved