गुनाह कबूला और कमाल आर खान (KRK) को उठा ले गए मुंबई पुलिस, क्या कर दिया ऐसा...?
ओशिवारा पुलिस ने एक्टर कमाल राशिद खान, जिन्हें केआरके के नाम से भी जाना जाता है, को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उन पर इस महीने की शुरुआत में मुंबई के अंधेरी इलाके में हुई फायरिंग की घटना में शामिल होने का आरोप है।

मुंबई पुलिस ने एक्टर कमाल आर खान (केआरके) को एक बिल्डिंग पर 4 गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने की बात कबूल कर ली है।
केआरके ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बंदूक साफ कर रहे थे और उसे टेस्ट करने के लिए फायर किया। उन्होंने कहा कि निशाना मैंग्रोव जंगल की तरफ था, लेकिन तेज हवा से गोली भटक गई।
अधिकारियों के मुताबिक, जिस बिल्डिंग पर गोली चली, वहां राइटर-डायरेक्टर नीरज कुमार मिश्रा रहते हैं। जांच के बाद केआरके का नाम सामने आया। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।