Karuppu Day 10 Collection: सुपरस्टार सूर्या की फिल्म करुप्पा बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जलवा दिखा रही है। फिल्म की रिलीज को 10 दिन हो गए हैं और ये ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसी बीच डायरेक्टर आरजे बालाजी की एक तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म का 10वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है, जो काफी चौंकाने वाला है।

Suriya Karuppu Day 10 Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म करुप्पु जब से रिलीज हुई है, तभी से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। रिलीज के 10 दिन बाद भी दर्शकों द्वारा फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स दिया जा रहा है। मूवी को लेकर इतना ज्यादा क्रेज है कि लोग भरी गर्मी में भी इसे देखने सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। ये एक फैंटसी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें सूर्या के साथ तृषा कृष्णन लीड रोल में हैं। इसी फिल्म के 10वें दिन के वर्ल्डवाइड और इंडिया का नेट कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10वें दिन कितना कमाया Karuppu ने

साउथ सुपरस्टार सूर्या की एक्शन-थ्रिलर फिल्म करुप्पु बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 14.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई पिछले 6 दिनों के कलेक्शन के मुकाबले सबसे ज्यादा है। फिल्म ने चौथे दिन 14.30 करोड़ कमाए थे। पांचवें दिन इसका कलेक्शन 12.75 करोड़ रहा था। छठे दिन इसने 10.70 करोड़ कमाए। 7वें दिन 8.10 करोड़ कमाए। 9वें दिन इसने 12.45 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट अभी तक 148.85 करोड़ कमा लिए हैं। इसका ग्रॉस कलेक्शन 172.38 करोड़ पहुंच गया है। ग्लोबल लेवल की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 237.13 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ओवरसीज में इसका कलेक्शन 64.75 करोड़ हो गया है। खबरों की मानें तो फिल्म के देशभर में 5091 शोज आयोजित किए जा रहे हैं। बता दें कि ये सूर्या के 29 साल के करियर की पहली 200 करोड़ी फिल्म बनी है। इसके पहले उनकी तकरीबन 6 फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारी थी।

ये भी पढ़ें.. Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Cast Fees: कुछ की जेब जबदस्त भारी, कुछ को लाखों में निपटाया

सूर्या की फिल्म करुप्पा के बारे में

करप्पु इस साल की शानदार तमिल फिल्मों में से एक है। इस फैंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। फिल्म की पटकथा रत्ना कुमार, टीएस गोपी कृष्णन, अश्विन रविचंद्रन, राहुल राज और करण अरविंद कुमार ने लिखी है। फिल्म को ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है। इसमें सूर्या के साथ तृषा कृष्णन, बालाजी, इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा और सुप्रीत रेड्डी लीड रोल में हैं। करप्पू के पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो के पास हैं और सेटेलाइट अधिकार जी तमिल ने खरीदे हैं।

ये भी पढ़ें.. 8000sqft में फैला है करन जौहर का बंगला, बेडरूम से लिविंग एरिया तक है आलीशान, 7 PHOTOS