Khesari Lal Yadav on Govinda Affair Rumours Viral Video: अभिनेता गोविंदा का नाम सह-कलाकार कोमल रानी के साथ कथित अफेयर को लेकर चर्चा में है। इस बीच, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जानें क्या कह गए खेसारी।

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता का नाम उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ की एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, यह सिर्फ कथित अफेयर की चर्चाएं हैं और गोविंदा ने इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की है। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह इशारों-इशारों में गोविंदा की मौजूदा स्थिति पर मजाक करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या बोले खेसारी लाल?

वायरल हो रहे वीडियो में खेसारी लाल यादव एक महिला से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वह गोविंदा के कथित अफेयर का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘इस उम्र में भी ठीक नहीं है, गोविंदा जी को देख रही है न।’ इसके बाद खेसारी जोर से हंसते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में आगे वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी मजाक करते हुए कहते हैं कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी पार्टनर को उनके बारे में सब कुछ पता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।

और पढ़ें - गोविंदा-सुनीता आहूजा ने खोई थी 3 महीने की बेटी, मौत के बाद नदी में बहानी पड़ी थी डेड बॉडी

View post on Instagram

गोविंदा के कथित अफेयर की क्यों हो रही चर्चा?

दरअसल, गोविंदा का नाम इन दिनों उनकी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ की एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। मामला तब और चर्चा में आ गया जब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी अभिनेता की कथित नजदीकियों को लेकर सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें गोविंदा के किसी दूसरी महिला के साथ रिश्ते की बातें सुनने को मिली हैं। हालांकि, गोविंदा ने इन दावों को स्वीकार नहीं किया है।

कभी गोविंदा को अपना आइडल बताते थे खेसारी

खेसारी लाल यादव का गोविंदा के साथ रिश्ता सिर्फ एक सीनियर-जूनियर कलाकार वाला नहीं रहा है। भोजपुरी स्टार कई बार सार्वजनिक तौर पर गोविंदा को अपना आइडल और गुरु बता चुके हैं। एक पुराने इंटरव्यू में खेसारी ने गोविंदा के लिए अपने सम्मान का जिक्र करते हुए कहा था कि वह उन्हें गुलाब का फूल मानते हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि जब उनकी गोविंदा से पहली मुलाकात बनारस में हुई थी, तब अभिनेता ने उनसे पूछा था कि उन्होंने पहले मिलने की कोशिश क्यों नहीं की। खेसारी के मुताबिक, वह गोविंदा को इतना बड़ा आइडल मानते थे कि उन्हें डर था कि मुलाकात के बाद उनके मन में मौजूद सम्मान और प्यार में कहीं कोई कमी न आ जाए।

और पढ़ें - गोविंदा इस बॉलीवुड हसीना से करना चाहते थे शादी, सुनीता से सगाई भी तोड़ी, फिर क्यों नहीं बनी बात?

एक इवेंट में साथ थिरकते भी दिखे थे दोनों

खेसारी और गोविंदा की एक पुरानी मुलाकात का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। एक इवेंट के दौरान गोविंदा ने खेसारी लाल को अवॉर्ड दिया था। इस दौरान दोनों ने साथ में डांस भी किया था। यही वजह है कि अब जब खेसारी का गोविंदा की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों पर मजाक करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, तो फैंस इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कोमल रानी के साथ क्या है गोविंदा का रिश्ता?

गोविंदा और कोमल रानी के कथित रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें हो रही हैं। कोमल रानी गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ में उनकी हीरोइन बताई जा रही हैं और उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। हालांकि, दोनों के बीच अफेयर की खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फिलहाल इसे सिर्फ अफवाह और मीडिया रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जा रहा है।

गोविंदा ने पहले भी अफेयर की खबरों पर दी थी सफाई

गोविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर अफेयर की चर्चाएं पहले भी सामने आती रही हैं। फरवरी 2026 में अभिनेता ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा की टिप्पणियों के बाद कथित अफेयर के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए इन दावों को खारिज किया था। उन्होंने अपनी पत्नी के बयानों को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में बात की थी। फिलहाल खेसारी लाल यादव का वायरल वीडियो इस पूरे मामले में एक नया एंगल जोड़ रहा है। हालांकि वीडियो में अभिनेता ने सीधे तौर पर किसी अफेयर की पुष्टि नहीं की, लेकिन उनके मजाकिया अंदाज ने सोशल मीडिया पर जरूर हलचल बढ़ा दी है।