Kiku Sharda Kapil Show Scripted Truth: कीकू शारदा का मानना है कि The Great Indian Kapil Show की सफलता का सबसे बड़ा कारण स्क्रिप्ट और इम्प्रोवाइजेशन का सही संतुलन है। अब हाल ही में कीकू ने शो से जुड़ा सीक्रेट खोला है।

The Great Indian Kapil Show सालों से दर्शकों का पसंदीदा कॉमेडी शो बना हुआ है। टीवी से लेकर ओटीटी तक का सफर तय करने वाले इस शो की सबसे बड़ी खासियत इसकी नेचुरल कॉमेडी और स्टार गेस्ट्स के साथ होने वाली मजेदार बातचीत है। लेकिन क्या शो में होने वाली हंसी-मजाक पहले से तय होती है या सब कुछ मौके पर होता है? इस सवाल का जवाब अब शो के अहम कलाकार कीकू शारदा (Kiku Sharda) ने दिया है।

क्या कपिल शर्मा शो पूरा स्क्रिप्टेड?

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कीकू शारदा ने बताया कि The Great Indian Kapil Show पूरी तरह स्क्रिप्टेड नहीं होता। उनके मुताबिक शो का लगभग 70% हिस्सा पहले से लिखी गई स्क्रिप्ट पर आधारित होता है, जबकि 30% हिस्सा पूरी तरह मौके पर होने वाली बातचीत और कलाकारों की इम्प्रोवाइजेशन से तैयार होता है। उन्होंने कहा कि टीम जानबूझकर शो में आने वाले सेलेब्रिटी मेहमानों को पहले से जोक्स या पंचलाइन नहीं बताती। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि कैमरे पर उनकी रियल और नेचुरल रिएक्शन देखने को मिले।

और पढ़ें - 

गेस्ट्स को पहले नहीं बताए जाते जोक्स

कीकू शारदा ने बताया कि अगर मेहमानों को पहले से हर मजाक या किरदार के बारे में बता दिया जाए, तो उनकी प्रतिक्रिया बनावटी लग सकती है। इसलिए पूरी कोशिश रहती है कि वे मंच पर पहली बार ही उन जोक्स और किरदारों को देखें। उन्होंने कहा कि दर्शकों को जो सहज हंसी दिखाई देती है, उसके पीछे यही स्ट्रैटजी काम करती है। जब गेस्ट्स किसी मजेदार पल से अनजान होते हैं, तभी उनकी प्रतिक्रिया सबसे ज्यादा असली होती है।

स्क्रिप्ट से हटकर भी चलता है शो

कीकू ने बताया कि भले ही शो की स्क्रिप्ट तैयार रहती है, लेकिन शूटिंग के दौरान बातचीत जिस दिशा में जाती है, उसके हिसाब से कलाकार कई बार स्क्रिप्ट से बाहर निकलकर भी परफॉर्म करते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार सेलेब्रिटी मेहमान कोई ऐसी बात कह देते हैं, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती। ऐसे में कलाकार उसी समय नया मजाक या नया जवाब तैयार करते हैं। यही वजह है कि शो में कई पल पूरी तरह नैचुरल और अनस्क्रिप्टेड महसूस होते हैं।

और पढ़ें - 

सलमान खान की हंसी का कोई भरोसा नहीं

कीकू शारदा ने सलमान खान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि सलमान की प्रतिक्रिया का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल होता है। कीकू के मुताबिक, कई बार टीम सोचती है कि कोई खास लाइन सलमान को खूब हंसाएगी, लेकिन वह बिल्कुल रिएक्ट नहीं करते। वहीं कभी किसी छोटी-सी बात पर उनकी हंसी नहीं रुकती और उनकी आंखों से आंसू तक निकल आते हैं। यही अनिश्चितता शो को और दिलचस्प बना देती है।

कपिल शर्मा इम्प्रोवाइजेशन के मास्टर

कीकू शारदा ने बातचीत के दौरान कपिल शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा इम्प्रोवाइजेशन के मास्टर हैं। उनके अनुसार, अगर कोई जोक उम्मीद के मुताबिक काम नहीं करता, तो कपिल तुरंत स्थिति को संभाल लेते हैं। वह बिना माहौल खराब किए बातचीत को नई दिशा दे देते हैं और दर्शकों को इसका एहसास भी नहीं होने देते। कीकू ने बताया कि करीब 13 साल साथ काम करने के बाद अब पूरी टीम एक-दूसरे की सोच और टाइमिंग को अच्छी तरह समझने लगी है। इसी तालमेल की वजह से शो में होने वाली बातचीत इतनी सिंपल और एंटरटेनमेंट लगती है।