Sanchita Ugale Death : कौन थीं कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे पॉपुलर टीवी शो की एक्ट्रेस संचिता उगाले? क्या थी संचिता की आखिरी रील? जिसके कुछ घंटे बाद मिला एक्ट्रेस का शव? 22 साल की उम्र में थम गई जिंदगी ? टीवी की उभरती अभिनेत्री की मौत से हर कोई हैरान, क्या है मौत की वजह?
मुंबई (महाराष्ट्र): टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे पॉपुलर टीवी शो से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगाले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 22 साल की संचिता का शव मुंबई के नालासोपारा इलाके में उनके घर पर मिला। पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मानकर चल रही है।

बेडरूम था संचिता की मौत का आखिरी सीन
अधिकारियों ने बताया कि संचिता अपने बेडरूम में पंखे से साड़ी के सहारे लटकी हुई मिलीं। कमरा अंदर से बंद था। परिवार वाले उन्हें तुरंत वसई-विरार नगर निगम के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आचोले पुलिस स्टेशन के API विनोद बाघ ने मीडिया को बताया, "यह घटना 14 जून को शाम 7 से 7.30 बजे के बीच हुई। संचिता ने अंदर से दरवाजा बंद कर बेडरूम में पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्हें वसई-विरार नगर निगम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 15 जून को मृतक के पिता मच्छिंद्र उगाले की शिकायत के आधार पर एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की।"
संचिता का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या?
पुलिस ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और खुदकुशी के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
इस बीच, संचिता का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट एक रील थी, जिसमें वह एक गाने पर डांस करती नजर आ रही थीं।


