Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: क्या रियांश को घर से निकाल देंगी तुलसी? नंदिनी के गुस्से से कांपा विरानी हाउस? क्या रियांश को मिलेगी बड़ी सजा? 

क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) शो में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। विरानी हाउस में रिश्तों का ऐसा तूफान आया है, जिसने पूरी फैमिली को दो हिस्सों में बांट दिया है।अब कहानी में नया ट्विस्ट तब आया, जब रियांश की हरकतों से परेशान नंदिनी ने उसे सजा दिलाने का फैसला कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रियांश की बातों ने बढ़ाई नंदिनी की तकलीफ

शो में लगातार दिखाया जा रहा है कि रियांश, नंदिनी के पुराने जख्मों को बार-बार कुरेद रहा है। वह अंश की गलत हरकतों का बचाव करते हुए नंदिनी को ही गलत ठहराने की कोशिश करता है। इतना ही नहीं, परिवार के सामने उसकी तीखी बातें सुनकर नंदिनी पूरी तरह टूट जाती है।

तुलसी के लिए भी मुश्किल बना हालात संभालना

तुलसी विरानी लगातार परिवार को एक रखने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अब हालात उनके हाथ से निकलते दिख रहे हैं। रियांश और नियति को घर में जगह देने का फैसला अब तुलसी को भारी पड़ता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले एपिसोड्स (28-29 मई) में तुलसी को अपनी गलती का एहसास होगा और वह बड़ा कदम उठाएंगी।

नंदिनी ने ठानी सजा दिलाने की जिद

कहानी में नया मोड़ तब आएगा जब नंदिनी, रियांश के खिलाफ खुलकर खड़ी होती नजर आएंगी। परिवार के कई लोग जहां रियांश का पक्ष लेते दिखेंगे, वहीं नंदिनी उसे उसकी हरकतों की सजा दिलाने के मूड में हैं। सोशल मीडिया पर भी इस ट्रैक को लेकर काफी बहस देखने को मिल रही है। कुछ दर्शक नंदिनी का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि रियांश को गलत समझा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: बड़े सितारे पूरा बजट खा जाते हैं, छोटे कलाकार को नहीं मिलते पैसे, इस सीनियर एक्ट्रेस का छलका दर्द

क्या टूट जाएगा परिवार?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तुलसी एक बार फिर परिवार को जोड़ पाएंगी या विरानी हाउस हमेशा के लिए बिखर जाएगा? आने वाले एपिसोड्स में कई बड़े खुलासे और इमोशनल सीन देखने को मिल सकते हैं।

और पढ़ें: TV पर आ रहे हैं हस्तिनापुर के वीर, पांडवों के बचपन की सुनाई जाएगी अनसुनी महागाथा