- Home
- Entertainment
- Mardaani 3 Collection Day 4: बॉर्डर 2 के तहलके में कैसा है मर्दानी 3 का हाल, देखें कमाई
Mardaani 3 Collection Day 4: बॉर्डर 2 के तहलके में कैसा है मर्दानी 3 का हाल, देखें कमाई
रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 की रिलीज को 4 दिन हो गए हैं। फिल्म सनी देओल की बॉर्डर 2 के आगे डटकर खड़ी है और कमाई भी कर रही हैं। इसी बीच डायरेक्टर अभिराज मीनावाला की इस फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया, जो काफी चौंकाने वाली है।

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3
फिल्म मर्दानी 3 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को पहले दिन से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस मूवी का लेटेस्ट कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। पढ़ते हैं डिटेल में…
फिल्म मर्दानी 3 का कलेक्शन
फिल्म मर्दानी 3 ने अपनी रिलीज के चार दिन पूरे कर लिए हैं। sacnilk.com की मानें तो रानी मुखर्जी की फिल्म ने चौथे दिन 1.45 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा काफी चौंकाने वाला है। कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें... Ajay Devgn की गोलमाल 5 में किस सुपरस्टार की एंट्री? इतना खतरनाक होगा रोल
फिल्म मर्दानी 3 की टोटल कमाई
फिल्म मर्दानी 3 की कमाई की बात करें तो इसने पहले दिन 4 करोड़ से अपना खाता खोला था। दूसरे दिन मूवी ने 6.25 करोड़ का बिजनेस किया था। तीसरे दिन कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 7.25 करोड़ का कारोबार किया।
मर्दानी 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन में 18.95 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 26.82 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बता दें कि मूवी को 75 करोड़ के बजट में तैयार किया है।
फिल्म मर्दानी 3 के बारे में
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म मर्दानी 3, मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। मर्दानी 3 से पहले आई दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। इन सभी फिल्मों के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं।
बॉर्डर 2 से हो रही मर्दानी 3 की टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने कब्जा करके रखा है। मर्दानी 3, बॉर्डर 2 के धमाके के बीच डटकर मुकाबला कर रही है। फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इसकी ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शो में 6.24 फीसदी रही, दोपहर में 11.52 परसेंट रही और शाम के शो की ऑक्यूपेंसी 12.9 प्रतिशत रही।
ये भी पढ़ें... Border 2: इन 9 फिल्मों को रौंद 400 करोड़ क्लब में एंटर हुई सनी देओल की बॉर्डर 2
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।