- Home
- Entertainment
- Mardaani 3 OTT Release: ओटीटी पर धमाके को तैयार रानी मुखर्जी की फिल्म, जानिए कब और कहां देखें
Mardaani 3 OTT Release: ओटीटी पर धमाके को तैयार रानी मुखर्जी की फिल्म, जानिए कब और कहां देखें
Rani Mukerji Film Mardaani 3 अब OTT पर धमाका करने जा रही है। थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद यह क्राइम थ्रिलर डिजिटल रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। जानिए कमाई, स्टारकास्ट और कहानी से जुड़े बड़े अपडेट।

थिएटर में कब रिलीज हुई थी ‘मर्दानी 3’?
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को पहले फरवरी में रिलीज किया जाना था, लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन गैप का फायदा उठाने के लिए इसे पहले रिलीज किया गया।
बॉक्स ऑफिस पर कितना रहा ‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन?
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 75 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की। वहीं भारत में इसका नेट कलेक्शन लगभग 60 करोड़ रुपए रहा। सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' से कड़ी टक्कर के बावजूद यह 2026 की टॉप हिंदी फिल्मों में शामिल हुई।
यह भी पढ़ें : सबसे तेज़ 700 करोड़ कमाने वाली 5 फ़िल्में, 'धुरंधर 2' नहीं तोड़ पाई इस फिल्म का रिकॉर्ड
मर्दानी 3 की स्टारकास्ट और डायरेक्टर
‘मर्दानी 3’ का डायरेक्शन अभिराज मीनावाला ने किया है। आदित्य चोपड़ा के बैनर यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं। मल्लिका प्रसाद विलेन ‘अम्मा’ के रोल में हैं। जानकी बोडीवाला, इंद्रनील भट्टाचार्य, मिखाइल यावलकर और जिशु सेनगुप्ता ने फिल्म में अहम् किरदार निभाए हैं।
क्या है ‘मर्दानी 3’ की खौफनाक कहानी?
फिल्म की कहानी SSP शिवानी शिवाजी रॉय के मिशन पर आधारित है, जो 8-10 साल की 93 लड़कियों के अपहरण की गुत्थी सुलझाती हैं।जांच के दौरान एक खतरनाक ‘भिखारी माफिया’ और अवैध मेडिकल एक्सपेरिमेंट का खुलासा होता है, जिसमें लड़कियों पर मॉडिफाइड HPV वायरस के जरिए परीक्षण किया जा रहा था। कहानी भारत से निकलकर श्रीलंका तक पहुंचती है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Day 5 Collection: 'धुरंधर 2' ने 'KGF 2' को पछाड़ा, 5वें दिन कमाए इतने CR
OTT पर कब और कहां देखें ‘मर्दानी 3’?
‘मर्दानी 3’ 27 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। थिएटर रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद इसका डिजिटल प्रीमियर किया जा रहा है। फिल्म हिंदी के साथ-साथ कई भाषाओं में डब और सबटाइटल्स के साथ उपलब्ध होगी, ताकि इंटरनेशनल ऑडियंस भी इसे देख सके।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।