Mirzapur The Movie ने 19 दिनों में वर्ल्डवाइड 317.32 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने अक्षय की 'गुड न्यूज' को पीछे छोड़ा और अब 325 करोड़ के करीब है।
Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 19: पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार और रवि किशन स्टारर 'मिर्ज़ापुर द मूवी' तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि, वीकडेज में फिल्म की रफ्तार पहले के मुकाबले थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन इसकी वर्ल्डवाइड कमाई लगातार बढ़ रही है। फिल्म पहले ही 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है और अब 325 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। इसी बीच, 19वें दिन फिल्म ने अक्षय कुमार की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन भी पीछे छोड़ दिया है।
19 दिनों में 'मिर्ज़ापुर द मूवी' की वर्ल्डवाइड कमाई
- इस बॉलीवुड क्राइम थ्रिलर ने भारत में अपने तीसरे मंगलवार यानी 19वें दिन 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- वहीं, इंटरनेशनल मार्केट से फिल्म ने करीब 75 लाख रुपये कमाए। इस तरह 19वें दिन फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 2.85 करोड़ रुपये रही।
- 18वें दिन फिल्म ने 2.74 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके मुकाबले 19वें दिन कलेक्शन में 17.88 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।
- टिकटों की कीमतों में बदलाव का भी कलेक्शन पर असर रहा।कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने भारत में अब तक 264.07 करोड़ रुपये ग्रॉस और विदेशों में 53.25 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- दोनों आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का 19 दिनों का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 317.32 करोड़ रुपये ग्रॉस हो गया है।
'मिर्ज़ापुर द मूवी' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- भारत नेट: 220.33 करोड़ रुपये
- भारत ग्रॉस: 264.07 करोड़ रुपये
- विदेशों में ग्रॉस: 53.25 करोड़ रुपये
- वर्ल्डवाइड ग्रॉस: 317.32 करोड़ रुपये
अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' को पछाड़ा
- 317.32 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ 'मिर्ज़ापुर द मूवी' ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 'गुड न्यूज़' ने दुनियाभर में करीब 316 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- इससे पहले '2.0' के 691 करोड़ रुपये के कलेक्शन के बाद 'गुड न्यूज़' अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे स्थान पर थी। अब 'मिर्ज़ापुर द मूवी' ने 19वें दिन 317.32 करोड़ रुपये कमाकर उसका आंकड़ा पार कर लिया है।
'ये जवानी है दीवानी' का रिकॉर्ड भी टूटने के करीब
'मिजापुर द मूवी' की नजर अब रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की 'ये जवानी है दीवानी' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर है। फिल्म ने करीब 318 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। 19वें दिन 317.32 करोड़ रुपये कमाने के बाद 'मिर्ज़ापुर द मूवी' इस आंकड़े से महज थोड़ी ही दूर है। ऐसे में 20वें दिन फिल्म के इसके आगे निकलने की उम्मीद है।
2026 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
'मिर्ज़ापुर द मूवी' 317.32 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 2026 में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है। 2026 की टॉप 10 बॉलीवुड फिल्मों की वर्ल्डवाइड कमाई इस प्रकार हैं।
- धुरंधर 2 – 1850.85 करोड़ रुपये
- बॉर्डर 2 – 485.3 करोड़ रुपये
- हनुमान अंश – 359.06 करोड़ रुपये
- मिर्ज़ापुर द मूवी – 317.32 करोड़ रुपये (19 दिन)
- भूत बंगला – 292.64 करोड़ रुपये
- धमाल 4 – 236.43 करोड़ रुपये
- आवारापन 2 – 217.64 करोड़ रुपये
- वेलकम टू द जंगल – 196.1 करोड़ रुपये
- कॉकटेल 2 – 166.29 करोड़ रुपये
- ओ'रोमियो – 123.1 करोड़ रुपये
90 करोड़ के बजट में बनी 'मिर्ज़ापुर द मूवी'
'मिर्ज़ापुर द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। यह क्राइम थ्रिलर 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को करीब 90 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।


