- Home
- Entertainment
- Naagin 7 Spoiler Alert: नागिन को फंसाने के पीछे कौन असली मास्टरमाइंड, क्या है नागमणि का सच?
Naagin 7 Spoiler Alert: नागिन को फंसाने के पीछे कौन असली मास्टरमाइंड, क्या है नागमणि का सच?
सीरियल नागिन 7 में काफी धमाकेदार ड्रामा देखने को मिल रहा है। नागिन अनंता को जाल में फंसाने के लिए चारों ओर से चाले चली जा रही है। हालांकि, अभी तक दुश्मनों की कोई चाल कामयाब नहीं हुई है। हालांकि, आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

नागिन 7 में जबरदस्त ड्रामा
प्रियंका चाहर चौधरी के सीरियल नागिन 7 में जबरदस्त ड्रामा हो रहा है। नागिन का राज फाश करने और नागमणि पाने के लिए दुश्मन अपनी हद पार कर रहे हैं। हालांकि, नागिन अनंता सर्तक है और दुश्मनों की चाल समझ रही है।
अभी तक क्या देखा नागिन 7 में
नागिन 7 में अभी तक देखा कि अहाना आर्यमन को तलाक लेकर दूसरे से शादी करने को तैयार हो जाती है। वो चाहती है कि आर्यमन को अपना प्यार राधिका मिल जाए। हालांकि, ऐसा होता नहीं है आर्यमन, राधिका की जगह अहाना से शादी करता है। इसके बाद रााधिका और बड़ी साजिश रचती है।
ये भी पढ़ें... YRKKH Spoiler Alert: अभिरा की चीख से कांपेगा पोद्दार हाउस, अरमान की गलती पड़ेगी भारी
क्या नागिन का होगा राज फाश
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि अहाना और आर्यमन की शादी के दौरान ड्रैगन राधिका खतरनाक चाल चलेगी। वो शादी में अजगर को भेजेगी ताकि नागिन अपना असली रूप दिखा पाए।
कहां है असली नागमणि
नागिन 7 में आगे दिखाया जाएगा कि दुश्मन के पास जो नागमणि है वो नकली है, उसका सच वो जान जाते हैं। नागिन अनंता ने असली नागमणि छुपाकर रखी है। अब दुश्मन इसे पाने के लिए खतरनाक चाल चलेंगे।
क्या होगा नागिन अनंता का
नागिन 7 के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नागिन अनंता के लिए राधिका एक जहरीली साजिश रचने वाली है। क्या अनंता इस साजिश में फंसेगी या बचेगी.. ये देखना मजेदार होगा।
ये भी पढ़ें... Mithun Chakraborty की बहू का बड़ा खुलासा, ऑडिशन के नाम पर डायरेक्टर ने की गंदी डिमांड
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।