- Home
- Entertainment
- ‘रोल के लिए सही इंसान के साथ सोईं एक्ट्रेसेस’, नतालिया जानोसजेक ने सुनाया बॉलीवुड का सच
‘रोल के लिए सही इंसान के साथ सोईं एक्ट्रेसेस’, नतालिया जानोसजेक ने सुनाया बॉलीवुड का सच
'बिग बॉस 19' फेम नतालिया जानोसजेक ने कास्टिंग काउच पर बात करते हुए बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों का अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक डायरेक्टर ने लीड रोल को लेकर उनसे समझौते की बात कही थी।

‘बिग बॉस 19’ से चर्चा में आईं नतालिया जानोसजेक ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है। यूट्यूब चैनल Misfit Humans से बातचीत में उन्होंने बताया कि भारत में अपनी शुरुआती फिल्मों के दौरान उनकी मुलाकात एक डायरेक्टर से हुई थी। नतालिया के मुताबिक, डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस लीड रोल पाने के लिए ‘सही इंसान’ के साथ सो चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई लोग इस तरह के फैसले लेते हैं और अगर कोई प्रोड्यूसर फिल्म में पैसा लगा रहा है तो वह अपनी गर्लफ्रेंड को भी कास्ट कर सकता है।

नतालिया ने क्या दिया जवाब?
नतालिया ने बताया कि डायरेक्टर की बात सुनकर उन्होंने कहा था कि वह भी अपने काम के दम पर पहचान बनाएंगी। उनकी इस बात पर डायरेक्टर हंसने लगे थे। एक्ट्रेस के मुताबिक, यह बातचीत आज भी उनके दिमाग में है। उन्होंने कहा कि वह किसी को जज नहीं करतीं, लेकिन उनके लिए यह जरूरी है कि वह खुद को आईने में देखकर सहज महसूस कर सकें।
‘मैं शॉर्टकट नहीं चुनती’
नतालिया ने कहा कि वह इमोशनल इंसान हैं और उन्हें लगता है कि कुछ फैसलों के साथ वह जिंदगी भर नहीं रह पाएंगी। उनका मानना है कि अगर वह जिंदगी में अलग फैसले भी लेतीं, तब भी ऊंचाइयों तक पहुंच सकती थीं। अदाकारा ने कहा कि वो शॉर्टकट में विश्वास नहीं रखती हैं। अपनी मेहनत से आगे बढ़ना जानती हैं।
और पढ़ें: इंटीमेसी से डर गईं आकांक्षा चमोला, Lock Upp 2 में बोलीं- अब ना तो लड़का और ना ही लड़की....
कौन हैं Natalia Janoszek?
पोलैंड की एक्ट्रेस और मॉडल नतालिया जानोसजेक को भारत में ‘बिग बॉस 19’ से खास पहचान मिली। वह ‘द 50’ जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं और फिल्म ‘मस्ती 4’ में भी काम कर चुकी हैं।
और पढ़ें:‘मिर्जापुर’ की बीना भाभी ने खोला इंटीमेट सीन शूट करने का राज, फिजिकल शॉट से पहले...
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।